गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूर्व विधायक आनन्द कौशिक ने ध्वजारोहण किया

0
1237
Spread the love
Spread the love
Faridabad News, 26 Jan 2019 : 70वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनंद कौशिक ने आज अपने सेक्टर 9 स्थित कार्यालय के पास वाले पार्क में झंडा फहरा कर गणतंत्र दिवस मनाया। इस अवसर पर सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं उनके समर्थक मौजूद थे। तिरंगा झंडा फहराने के उपरांत श्री कौशिक ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज से 70 वर्ष पूर्व हमारे देश भारत में संविधान लागू हुआ था जिसके बाद आजाद भारत में अपना स्वयं का संविधान बना और लागू हुआ हमारे देश का संविधान विश्व का सबसे बेहतरीन संविधान है जिसमें समाज के सभी वर्गों धर्म जातियों और संप्रदायों के लोगों को समान अधिकार और सुविधाएं दे रखी हैं। श्री कौशिक ने कहा की जब देश आजाद हुआ था तो देश के हालात बहुत ही खराब थे लेकिन कांग्रेस ने देश की बागडोर संभाल कर देश को विकास के पथ पर ला खड़ा किया और इसी का नतीजा है कि आज हमारे देश में सुई से लेकर हवाई जहाज तक के पुर्जे बनाए जाते हैं और हमारा देश किसी भी अन्य देश पर निर्भर नहीं है। इन सब का श्रेय कांग्रेस और उसके नेताओं को जाता है। लेकिन आज देश में झूठ और जुमले बाजों की सरकार है यह भाजपा सरकार लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करके सत्ता हथियाने में तो कामयाब रही। लेकिन लोगों को सुविधाएं देने में फेल हो गई है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार के नेता शिवाय झूठ और फरेब के कोई और दूसरी राजनीति नहीं करते। अब लोगों के सामने भाजपा का चाल चरित्र चेहरा आ गया है। अब देश की जनता भाजपा को सत्ता से हटाकर दोबारा से कांग्रेस को ही सत्ता सौंपना चाहती है। अभी हाल ही में तीन राज्यों के चुनाव में देश की जनता ने कांग्रेस में अपनी आस्था और भावना जताकर बता दिया है कि आने वाले समय में देश को सिर्फ कांग्रेस ही संभाल सकती है और कांग्रेस के शासन में ही देश का विकास संभव है। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक ने कहा की हरियाणा में होने वाले जींद उपचुनाव में कांग्रेसी उम्मीदवार रणदीप सुरजेवाला भारी मतों से जीतेंगे। वे पिछले 1 हफ्ते से जींद में कांग्रेस के लिए प्रचार करने गए हुए थे और वहां जाकर आम जनता के बीच जाकर उनकी नब्ज को टटोला तो पाया कि प्रदेश की जनता भाजपा से बहुत ज्यादा परेशान है और जनता सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस में ही प्रदेश का विकास देख रही है।
यही कारण है कि आने वाले समय में लोग प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार देखना चाहते हैं। इस मौके पर पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, योगेश तंवर, सत्यनारायण शर्मा, सतीश, पिंटू सैनी, महेंद्र यादव, शेर सिंह सैनी, राकेश, जग्गू, केदार सिंह कर्दम, मधु सिंह, मोनू महेश कुमार, राजू, सुनील शर्मा, अमीर चंद पराशर, देव दत्त पाराशर, महेंद्र यादव, केसी शर्मा, सुखदेव कुमार सिंगला, प्रशांत तनेजा, सुनीता फागन, सरला देवी, संतोष, लीला, गोमती, वीना, लाडो देवी, जमना देवी, राजेंद्र गुजर, राम कुमार पांचाल, महेश गौतम, सचिन पाराशर, रंधावा फागना, रामकिशन शर्मा, राजेंद्र गुर्जर, प्रीतम प्रधान, कलुआ प्रधान, रविंद्र यादव, मेहर चंद पपराशर, देवी राम, नारायण, सरदार देविंदर सिंह, नरेश, दया चंद, देविंदर दीक्षित, सुनील मान, मनोज तंवर, कांजी राम, अजय यादव, गौरव वसिष्ठ, एस के भगत, ए एस चौहान, पंकज सिंह व विभिन्न कॉलोनियों सेक्टरों के गणमान्य लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here