पूर्व मंत्री कलराज मिश्र ने किए दिव्यधाम में दर्शन

0
1475
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 19 Jan 2019 : हाल ही में हरियाणा भाजपा के प्रभारी बने सांसद एवं पूर्व मंत्री कलराज मिश्र आज सूरजकुंड रोड स्थित श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में परिजन संग पहुंचे। उन्होंने यहां अरदास कर आश्रम के अधिपति श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज से आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

यहां पारिवारिक रूप से पहुंचे पूर्व मंत्री कलराज मिश्र ने बताया कि वह यहां आते रहे हैं और वह इस स्थान को बहुत मानते हैं। मिश्र ने कहा कि दिव्यधाम आकर आंतरिक शांति मिलती है वहीं स्वामी जी से आशीर्वाद प्राप्त कर बहुत अच्छा लगता है। मिश्र के साथ उनकी पत्नी एवं पुत्र भी साथ थे। यहां पहुंचकर उन्होंने संस्थापक स्वामी सुदर्शनाचार्य जी महाराज की समाधि पर प्रार्थना की। स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने उन्हें स्वस्थ एवं दीर्घायु होने का आशीर्वाद दिया।

गौरतलब है कि सांसद एवं पूर्व मंत्री कलराज मिश्र हाल ही में हरियाणा भाजपा के प्रभारी बनाए गए हैं। इस नई जिम्मेदारी की शुरुआत उन्होंने दिव्यधाम में माथा टेककर की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here