पूर्व मंत्री ए सी चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को दी श्रद्धांजलि

0
939
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पं.जवाहर लाल नेहरू का 128वां जन्मदिवस आज ए.सी. चौधरी पूर्व मंत्री, हरियाणा सरकार ने अपने आवास पर नन्हें-मुन्ने बच्चों के साथ मनाया। श्री चौधरी ने बच्चों के साथ मिलकर पं. जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और बच्चों को उनके जीवन चरित्र के बारे में विस्तार से बताया। जवाहरलाल नेहरु भारत के पहले प्रधानमंत्री और स्वतंत्रता के पहले और बाद में भारतीय राजनीती के मुख्य केंद्र बिंदु थे।

उन्होंने कहा कि पं. जवाहर लाल नेहरू एक अद््भुत एवं उदार व्यक्तित्व के स्वामी थे और उनका बच्चों के साथ विशेष लगाव था। इसलिए 14 नवम्बर यानि उनके जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज़ादी के लिये लड़ने वाले और संघर्ष करने वाले मुख्य महापुरुषों में से जवाहरलाल नेहरु एक थे, वे पंडित जवाहरलाल नेहरु के नाम से जाने जाते थे, जिन्होंने अपने भाषणों से लोगो का दिल जीत लिया था। इसी वजह से वे आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री भी बने और बाद में उनकी महानता को उनकी बेटी और पोते ने आगे बढाया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विजय कौशिक, पूर्व पार्षद स. प्रताप सिंह चावला, विश्वबंधू शर्मा, किशन अदलखा, कुलदीप गुलाटी, श्याम कुमार, तेजेन्द्र खरबंदा, मुकेश अरोड़ा, सहगल जी, तिलक गुलाटी, पवन सब्बरवाल एवं शालिनी मेहता आदि ने स्व. पं. जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here