पूर्व मेयर अशोक अरोड़ा बड़खल की सीट की दावेदारी में सबसे आगे

0
1838
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 24 Sep 2019 : हरियााण में विधानसभा चुनावों की घोषणा के साथ ही विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशियों ने अपनी संबधित पार्टियों के ओहदेदारों के सामने अपनी-अपनी दावेदारी पेश करने की प्रक्रिया को तेज कर दिया है।इसी कड़ी में फरीदाबाद के पूर्व मेयर अशोक अरोड़ा बतौर कांग्रेस के प्रत्याशी फरीदाबाद की बढख़ल विधानसभा (87) से विधायक पद का चुनाव लडऩे की मंशा को लेकर अपने बहुत से समर्थकों के साथ नई दिल्ली स्थित प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के निवास स्थान पर अपनी योग्यता और अनुभव का विवरण उनको सुपूर्द करने पहुंंचे। ऐसे में भूपेन्द्र सिंह हुड्डा व कुमारी शैलजा ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया। सूत्रों अनुसार पता चला है कि पूर्व मेयर अशोक अरोड़ा का नाम बड़खल की सीट की दावेदारी में सबसे आगे चल रहे है। सूत्रों ने यह बताया कि श्री अरोड़ा पंजाबी है और बड़खल विधानसभा में सबसे ज्यादा पंजाबियो की तादाद है और सर्व के अनुसार यह पता चला है कि पूर्व मेयर अशोक अरोड़ा का बड़खल विधानसभा में काफी अच्छी पकड़ है। श्री हुड्डा भी चाहते है कि हरियाणा के सभी सीटों पर अच्छे प्रतियाशी मैदान में उतारे जाए। जिससे हरियाणा में कांग्रेस का झंडा फिर से लहराए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here