पूर्व महापौर अशोक अरोड़ा ने विजय प्रताप सिंह को दिया जीत का आर्शिवाद

0
1966
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 07 Oct 2019 : बडख़ल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह के समर्थन में पंजाबी समाज के दिगगज नेता एवं पूर्व महापौर अशोक अरोड़ा के उतर आने से कांग्रेस की स्थिति ओर मजबूत हो गई है। ऐसा पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह के प्रयासों से संभव हो पाया है। इस अवसर पर लोगों ने महेन्द्र प्रताप सिंह के समक्ष ही विजय प्रताप सिंह को जीत का आशीर्वाद दिया और कहा कि उनको भारी मतों से विजयी बनाकर विधानसभा में भेजेगें है। पूर्व महापौर अशोक अरोड़ा ने कहा कि चौ महेन्द्र प्रताप सिंह के कार्यकाल में बडख़ल विधानसभा में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं और महेन्द्र प्रताप सिंह के आर्देशों पर चल कर कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह बडख़ल विधानसभा की कायाकल्प करेंगे, क्योंकि विजय प्रताप सिंह के पास बडख़ल विधानसभा के चहुंमुखी विकास के लिए विजन है। विजय प्रताप सिंह युवा है उनमें कार्य करने की क्षमता किसी से छुपी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अब पंजाबी समाज भी उनके समर्थन उतर आया है। वहीं पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि उनका बेटा विजय प्रताप सिंह को उन्होंने बडख़ल विधानसभा क्षेत्र की सेवा के लिए सर्मपित कर दिया है । विजय प्रताप सिंह बहुत सरल एवं सुलझा हुआ है। जिस प्रकार से कांग्रेस ने विजय प्रताप सिंह भरोसा दिखा कर उन्हें टिकट दिया है, उसी प्रकार क्षेत्र की जनता को भी उन पर भरोसा दिखाना होगा, ताकि विजय प्रताप क्षेत्र के विकास मे अपना अतुलनीय योगदान अदा कर पाए। उन्होंने कहा कि जनता एक बार विजय प्रताप सिंह को सेवा करने का अवसर प्रदान करें , मुझे उम्मीद है विजय प्रताप सिंह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here