पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने अपने परिजनों के साथ की गोवर्धन पूजा

0
837
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 15 Nov 2020 : हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे विपुल गोयल ने आज अपने बड़े भाई विनोद गोयल, अशोक गोयल, जीजा अनिल कुमार, एम् पी अग्रवाल व भतीजे व भांजे के साथ अपने मकान नंबर -579, सेक्टर -17 के प्रागण में करोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए गोवर्धन पूजा बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया और इस पावन अवसर पर परिक्रमा भी लगाए।

गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर विपुल गोयल की बेटी प्राकृति ने अपने घर के मुख्य दरवाजा के सामने बाहर में बहुत ही सूंदर रंगोली बनाया, बनाई गई इस रंगोली में भगवान गणेश के चित्र को दर्शाया गया हैं। इस रंगोली में लगभग सभी रंगों का इस्तेमाल किया गया हैं। प्राकृति ने बताया कि उसके द्वारा बनाई गई रंगोली एकता का सन्देश दे रहा हैं और कह रहा हैं कि गोयल परिवार एक हैं, हमारा समाज एक हैं, हमारा शहर एक हैं, हमारा प्रदेश एक हैं और हमारा देश एक हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here