साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन का आयोजन

0
1399
Spread the love
Spread the love
Faridabad News, 06 Jan 2019 : गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा जवाहर कालोनी के पदाधिकारियों ने आज साहिब श्री गुरूगोबिन्द सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन का आयोजन किया गया और और लख-लख बधाईयां दी। नगर कीर्तन में नगर निगम के पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर मुकेश शर्मा, युुवा कांंग्र्रेसी नेता नीरज शर्मा एवं समाजसेवी मुनेश शर्मा ने नगर कीर्तन में आए हुए पंच प्यारों का आशीर्वाद लिया। यह नगर कीर्तन जवाहर कालोनी स्थित सिंह सभा गुरूद्वारे से आरंभ हुआ और सारन चौक होते हुए सेक्टर-22 पर वापिस गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा पर पहुंचकर इसकी समाप्ति हुई। गुरू गोबिन्द सिंह प्रकाशोत्सव पर शहर के लोगों और सभा के पदाधिकारियों ने जगह-जगह प्रसाद और लंगर का इंतजाम कर रखा था और  उन्होंने बच्चों, महिलाओं एवं पुरूषों  को प्रसाद  भी वितरित किया । शहर के अन्य विभिन्न गुरूद्वारों मेें 13 जनवरी को प्रकाशात्सव मनायाा जाएगा।
इस मौके पर पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर मुकेश शर्मा ने कहा कि साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह को ज्ञान, सैन्य क्षमता और दूरदृष्टि का स िमश्रण माना जाता है। वे सिखों के 10वें धार्मिक गुरु थे। उन्होंने ही साल 1699 में खालसा पंथ की स्थापना की थी। गुरु गोविंद सिंह जहां विश्व की बलिदानी पर परा में अद्वितीय थे वहीं वे स्वयं एक महान लेखक, मौलिक चिंतक तथा संस्कृत सहित कई भाषाओं के ज्ञाता भी थे। उन्होंने स्वयं कई ग्रंथों की रचना की। वे विद्वानों के संरक्षक थे। इसीलिए उन्हें संत सिपाही भी कहा जाता था। वे भक्ति तथा शक्ति के अद्वितीय संगम थे। उन्होंने सदा प्रेम, एकता, भाईचारे का संदेश दिया। आज हम सभी को उनसे प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर ने गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा जवाहर कालोनी पदाधिकारियों का भी इस पुण्य कार्य के लिए धन्यवाद किया।
इस मौके पर गुरूद्वारा प्रबंधन कमेेटी  के प्रधान सरदार कुलवंत सिंह, जनरल सेक्रेट्री  सरदार इंदर सिंह,  सतबिन्द्र सिंह, सन्नी, रविदत्त पंडित, जोगेन्द्र लिक्खा, दिनेश अरोड़ा, पंंकज वालियान, नवीन शर्मा, प्रिस क बोज, जिम पंडि़त, पर्वतीय कालोनी मार्किट महासचिव पंकज शर्मा, नेत्रपाल शर्मा, मोनू अरोड़ा,  राजीव चौहान, मनमोहन सिंह, रोहताश चौधरी, डोली चौधरी, ज्योति अरोडा, नवीन गोरिया, निखिल पण्डित, हितेश सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here