फरीदाबाद की आवाज़ को बुलंद करेगा “आवाज़”

0
1403
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 24 Sep 2018 : आज सैक्टर 15A में नलिन हुडा के निवास पर शहर के प्रबुद्ध लोगों के मध्य एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य था फरीदाबाद को कैसे विकसित किया जाए व विकास कार्यों को कैसे गति दी जाए ताकि अपना शहर फिर से उन्नति के शिखर पर हो।

बैठक में उपस्थित लोगों के सुझाव द्वारा ‘आवाज़’ नाम से एक सामाजिक संगठन का गठन किया गया। आवाज़’ के गठन का उद्देश्य है ये पता लगाना कि, मौजूदा व्यवस्था में किस प्रकार सुधार लाया जाए व मुद्दों के आधार पर लोगों को कैसे जागरूक किया जाए। अपने शहर की बिगड़ी व्यवस्थाओं में कैसे सुधार लाया जा सकता है, जैसे गंभीर पहलुओं पर सकारात्मक चर्चा की गई। कोर कमेटी के सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे। सभी सदस्यों के सामूहिक विचारों को सुनकर निर्णय लिया गया कि सबसे पहले फरीदाबाद के समस्त सेक्टरों की RWA व सामाजिक संगठनों को अवगत करा कर उन्हें संगठित करना ‘आवाज़’ की प्रमुखता में शामिल है।

बहुत जल्द ही ‘आवाज़’ एक प्रेज़ेनटेशन तैयार कर RWA एवं सामाजिक संगठनों तक अपनी बात पहुंचाएगा। इस योजना को उद्योगपति नवनीत गुम्बर, नताशा और प्रतिभा तैयार करेंगे। सेक्टर 18 व 19 की RWA पर राजकुमारकाम करेंगे। जवाहर ठाकुर गांव अजरौंदा के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ताओं को अपने साथ जोड़ेंगे। महेश नौटियाल इंदिरा नगर का कार्यक्षेत्र संभालेंगे। RTI पर स्वयं नलिन, नताशा और प्रतिभा की पकड़ रहेगी। कुशल कार्यप्रणाली को ध्यान में रखते हुए संगठन को 4 कमिटियों में बांटा जाएगा और दायित्व सौंपे जाएंगे।

बैठक में नलिन हुडा, राहुल बल, नवनीत गुम्बर, नीरज मित्तल, प्रतिभा गौतम, नताशा बब्बर, संजीव अहलावत, महेश नोटियाल, राजकुमार राज, जवाहर ठाकुर व संजय खरवरे उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here