फरीदाबाद क्राईम ब्रांच सैक्टर 48 ने ओला कम्पनी कार चालक सहित शातिर लूटेरों को दबोचा

0
1052
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : पुलिस आयुक्त डॉक्टर हनीफ कुरेशी के दिशा निर्देश व श्री राजेश चेची ए.सी.पी. क्राईम के नेतृत्व में कार्य करते हुये निरीक्षक विमल कुमार प्रभारी क्राईम ब्रॉंच सैक्टर 48 फरीदाबाद की टीम ने अपने विशेष सूत्रों के माध्यम से जिला फरीदाबाद में मोबाईल फोन व वाहन छीना-झपटी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह को गिरफ्तार कर बडी कामयाबी हासिल की।

पकड़े गए आरोपियों का विवरणः-

1. सुनली पुत्र किसन सिहं निवासी गॉव नगरिया जिला मथुरा यू.पी. उम्र 25 साल।

2. नुरदीन पुत्र खलील अहमद निवासी गॉव पलडा जिला बागपत यू.पी. उम्र 27 साल।

3. कर्मबीर पुत्र श्री भगवान निवासी गॉव छितरौली जिला महेन्द्रगढ़ उउम्र 26 साल।

4. कृष्ण पुत्र कर्ण सिहं निवासी मकान न. एफ.सी.ए. ए-33 फ्रैन्डस कालोनी फरी

वारदात का तरीकाः-
आरोपीयान गुडगॉव एम.जी. रोड पर बने डिस्कों में जाने के शोकिन है और डिस्कों में जाकर बार गर्ल्स पर पैसा उडाते है। इन्ही जरूरतों को पूरा करने के लिये ओला से गाडी बुक करके गाडी लूट लेते थे और लूटी हुई गाडी में इफ्को चौक गुरूग्राम से सवारी बैठाकर सवारियों से समान लूट लेते थे। आरोपियों ने अब तक दर्जन से ज्यादा वारदातों को अंजाम दिया है। ये लोग बहुत की शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देते थे। जो पहली बार पुलिस गिरफ्त मे आये है।

बरामदगीः-

एक देसी पिस्तोल, एक सेंट्रो कार, एक मोटरसाईल, कार के तीन टायर रिम समेत, पॉच मोबाईल फोन, चार ए.टी.एम. कार्ड, तीन क्रेडिट कार्ड, एक कार की आर.सी., एक वोटर आई डी. कार्ड, एक आधार कार्ड, एक ड्राईविंग लाईसैंस।

सुलझाई गई वारदातः-

1. FIR No. 964 dt. 17.10.17 U/S 379B,506,201,120B,34 IPC & 25/54/59 Arms Act PS Saran Fbd.

2. FIR No. 727 dt. 04.10.17  U/S 379A IPC PS PS Sec.55 Fbd.

3. FIR No. 256 dt. 29.06.17 U/S 379A IPC PS Bhupani Fbd.

4. FIR No. 993 dt. 24.10.17 U/S 379 IPC PS Saran Fbd.

5. FIR No. 1161 dt. 10.12.17 U/S 379 IPC PS Saran Fbd.

नोटः- उपरोक्त आरोपियों ने गुरूग्राम में ग्यारह वारदातों को अंजाम देने की बाद कबूल की है। जिसके बारे में गुरूग्राम पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here