सेवानिवृत्ति पर सहायक कुलसचिव को दी विदाई

0
944
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 01 Nov 2020 : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा एक समारोह का आयोजन कर सहायक कुलसचिव राजपाल सिंह को सेवानिवृत्ति उपरांत विदाई दी गई। राजपाल सिंह विश्वविद्यालय की अकादमिक शाखा में सहायक कुलसचिव के पद पर कार्यरत थे।

राजपाल सिंह ने 1 दिसंबर, 1983 को वाईएमसीए इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग जोकि अब विश्वविद्यालय है, ज्वाइन किया था और विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में 37 वर्षों तक निरंतर सेवाएं प्रदान की, जिनमें अकाउंट, प्रचेज और अकादमिक शाखा प्रमुख हैं।

विश्वविद्यालय में आयोजित समारोह में उन्हें गर्मजोशी से विदाई दी गई, जिसमें कुलपति प्रो दिनेश कुमार, कुलसचिव डॉ एस के गर्ग, विश्वविद्यालय के संकाय और स्टाफ सदस्य उपस्थित थे। सभी ने राजपाल सिंह को सेवानिवृत्ति उपरांत उनके स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here