सभी ने दी नम आंखों से स्व. रामचंद्र बैंदा को भावभीनी श्रद्धांजलि

0
3613
Spread the love
Spread the love
Faridabad News : फरीदाबाद लोकसभा से तीन बाद सांसद रहे स्व. रामचंद्र बैंदा की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन आज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित होटल मैगपाई में किया गया। इस सभा में उत्तरी भारत के तमाम बड़े नेताओं सहित सभी राजनैतिक पार्टियों और सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों ने रविवार को उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभा में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद अनिल जैन, इनेलो के प्रतिपक्ष नेता अभय सिंह चौटाला, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष आत्मप्रकाश मनचंदा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना, विधायक करण दलाल, ललित नागर, सीमा त्रिखा, मूलचंद शर्मा, पूर्वमंत्री महेंद्र प्रताप ङ्क्षसह, राजेंद्र सिंह बीसला, पूर्व विधायक आनंद कौशिक, पूर्व भाजपा प्रत्याशी राजेश नागर, प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी, चेयरमैन सुरेंद्र तेवतिया, सुमित गौड़, सतबीर डागर, गोपाल शर्मा, जिला इनेलो अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, गोपीचंद गहलोत प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राजीव जेटली, जाट समाज के प्रधान एचएस मलिक सहित 52 पालों के सरदार, चौरासीपाल के लोगों ने पहुुंचकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी।
वक्ताओं ने अपने-अपने संबोधन में कहा कि फरीदाबाद ही नहीं, अपितु उत्तरी भारत ने बैंदा के रूप में एक किसान नेता खो दिया है, जिसकी भरपाई होना असंभव है। उन्होंने कहा कि बैंदा एक बड़े राजनेता के साथ-साथ सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए आर्य समाजी प्रवृत्ति के थे और जो मन में होता था वह स्पष्ट बोल देते थे, चाहे किसी को बुरा लगे या अच्छा।
शोक सभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डा. अशोक तंवर, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राजस्थानी की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया सहित देश के विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों, राज्यपालों के शोक पत्रों को भी पढ़ा गया, जिसमें उन्होंने स्व. बैंदा को एक कर्मठ, मेहनती व किसान नेता की संज्ञा देते हुए उनके निधन पर गहरा शोक जताया। स्व. रामचंद्र बैंदा के पुत्र दयानंद बैंदा ने सभी रस्मों को पूर्ण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here