भाजपा जिला फरीदाबाद की हुई आवश्यक बैठक

0
733
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 22 Sep 2020 : भारतीय जनता पार्टी ज़िला कार्यालय फ़रीदाबाद में 25 सितम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती पर होने वाले कार्यक्रम के लिए बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने ज़िले व मोर्चों के सभी पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों को सम्बोधित करते hue पंडित दींन दयाल उपाध्याय को भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणा स्त्रोत, जनसंघ के संस्थापक सदस्य व एकात्म मानववाद के जनक के रूप में याद किया I अपने संबोधन में गोपाल शर्मा ने फ़रीदाबाद के सभी मंडल अध्यक्षों को हर बूथ पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए चर्चा की I 25 सितम्बर को मिलन वाटिका में वेबिनर आयोजित की जाएगी जिसमें डिजिटल माध्यम से पूरे फ़रीदाबाद के कार्यकर्ता जुड़ेंगे I इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक मूलचंद मित्तल और राजकुमार वोहरा ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया I वेबिनार के संयोजक विनोद गुप्ता ने डिजिटल माध्यम से जुड़ने के बारे तकनीकी कार्यकर्ताओं को जानकारी दी I इस अवसर पर ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेवा सप्ताह के दौरान आयोजित रक्त दान शिविर में 1294 यूनिट रक्त दान एकत्रित होने पर सभी का आभार व धन्यवाद व्यक्त कियाI

इस बैठक में सभी मंडल अध्यक्षों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र वितरित किए गए I ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने विधान सभा अनुसार और मंडल अनुसार संयोजक नियुक्त किये I मंडल अध्यक्षों को मंडल का संयोजक बनाया गया और उनको कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गयी।

श्री शर्मा ने मदन पुजारा को बड़खल विधान सभा राज कुमार बोहरा को बल्लभगढ़ , ज़ीर सिंह डागर को फ़रीदाबाद विधान सभा मीना पांडेय को तिगाँव, बीजेंदर नेहरा को पृथला विधान सभा NIT से भगवान सिंह को संयोजक नियुक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here