भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष आशा रानी ने वृद्धजनों को फल वितरित किए

0
1595
Spread the love
Spread the love

District Vice President of BJP Mahila Morcha Asha Rani distributed fruits to the Faridabad News, 17 Sep 2019 : एनआईटी के दो नंबर ब्लाक स्थित ताऊ देवी लाल वृद्धाश्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष आशा रानी ने वृद्धजनों को फल वितरित कर उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस मनाया।

इस मौके पर आशा रानी ने कहा कि इस बार भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का फैसला किया है जिसके तहत भाजपा के कार्यकर्ता जनता की सेवा में जुटे हुए हैं। इसके तहत कहीं पौधारोपण किया जारहा है तो कहीं सफाई अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा नेद्धी ने कहा कि आज विश्वकर्मा जयंती भी है। भगवान विश्वकर्मा राष्ट्र के प्राचीन शिल्पकार थे। उसी शिल्पकार के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी जन्मदिन है। प्रधानमंत्री मोदी भी एक शिल्पकार के रूप में देश के निर्माण का कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपना जन्मदिन केक काटकर नहीं, बल्कि जनता की सेवा के रूप में मनाना चाहते थे। इसलिए आज देशव्यापी सेवा सप्ताह का पालन हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ता सेवा में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता इसर लगन के साथ जुटे रहें और प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आम जनमानस की सेवा में लगे रहने को भी कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here