आप पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना को किया घर में नजरबंद

0
1609
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 09 Dec 2020 : केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि अधिनियमो के विरोध में किसानों द्वारा घोषित भारत बंद मे आम आदमी पार्टी द्वारा दिए गए समर्थन के चलते फरीदाबाद पुलिस ने एहतियातन पार्टी के जिलाध्यक्ष धरमवीर भड़ाना को सुबह उनके घर मे ही नजरबंद कर दिया। पुलिस ने उनके सेक्टर 21 डी स्थित निवास पर सुबह से ही घेराबंदी कर दी। आप नेता धरमवीर भड़ाना ने सरकार के इस कदम को तानाशाहीपूर्ण बताते हुए कड़े सब्दो में इसकी निंदा की। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार दमनात्मक तरीके से किसानों के आंदोलन को दबाना चाहती है। मगर देश का किसान किसी भी हालत में झुकने को तैयार नहीं है। आम आदमी पार्टी हर हालात मे किसानों के साथ है ओर जब तक किसानों की मांगे पूरी नहीं होती हम चुप बैठने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जब किसानों के हित की बात की तो उनको जबरन गिरफ्तार कर लिया गया। फरीदाबाद पुलिस ने मेरे घर पर मुझे नजरबंद कर दिया, मगर मोदी सरकार यह जान ले सरकार के इस तानाशाही रवैए से हम डरने वाले नहीं है। किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके हक की लड़ाई लड़ेंगे, चाहे इसके लिए कुछ भी करना पड़े।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here