फ्लॉप शो बनकर रह गई जिला कार्यकारिणी महिला मोर्चा की बैठक

0
1061
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा के मार्गदर्शन में पहली बार नवनियुक्त जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा मीना मंडल की नियुक्ति के बाद आयोजित की गई बैठक पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई। जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा को हटाए जाने को लेकर कुछ महिला कार्यकर्ताओं में नाराजगी दिखी, जिसके चलते वो बैठक में शिरकत नहीं कर पाई। प्राप्त सूत्रों के अनुसार केवल 6 मंडल अध्यक्ष ही इस मीटिंग में पहुंची। इसके अलावा प्रदेश पदाधिकारी एवं नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मीटिंग में पहुंची। जहां उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। इस बैठक में जिला की महिला पदाधिकारियों के न पहुंचने से जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा भी खासे नाराज दिखाई दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here