जे सी बोस विश्वविद्यालय में आठ स्थानों पर डिजिटल नोटिस बोर्ड स्थापित

0
832
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 13 Nov 2019 : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद ने डिजिटल कैंपस की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। विश्वविद्यालय के डिजिटल इंडिया सेल ने विश्वविद्यालय परिसर में आठ प्रमुख स्थानों पर डिजिटल नोटिस बोर्ड और स्मार्ट टीवी स्थापित किए हैं।

नई सुविधा का शुभारंभ कुलपति प्रो दिनेश कुमार ने किया। इस अवसर पर डीन, विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, संकाय सदस्य और डिजिटल इंडिया सेल के सदस्य उपस्थित थे। यह सुविधा राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) योजना के तहत प्रदान की गई है।

कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय सभी क्षेत्रों में डिजिटलीकरण और डिजिटल साधनों को बढ़ावा देने की ओर बढ़ रहा है। नई सुविधा न केवल कागज के उपयोग को कम करेगी, बल्कि विद्यार्थियों को तत्काल जानकारी और अपडेट भी प्रदान करेगी।
रूसा के समन्वयक डॉ. कोमल कुमार भाटिया ने बताया कि डिजिटल नोटिस बोर्ड को एलसीडी व एलईडी स्क्रीन के माध्यम से संचालित किया जा रहा है, जिस पर सभी प्रकार के नोटिस, जानकारी तथा वीडियो प्रदर्शित करने की सुविधा है।

डिजिटल इंडिया प्रकोष्ठ की नोडल अधिकारी डॉ. नीलम दूहन ने बताया कि डिजिटल बोर्ड एक केंद्रीकृत सर्वर प्रणाली के माध्यम से जुड़े हुए हैं, जिसे परिसर में कहीं भी अपडेट किया जा सकता है और इन्हें स्थान-वार संचालित भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि डिजिटल नोटिस बोर्ड सुव्यवस्थित तरीके से सूचना प्रदर्शित करने में सक्षम बनाता है और कागज के उपयोग को भी कम करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here