धर्मबीर भड़ाना ने दिया ‘हरियाणा बचाओ रैली’ के लिए निमंत्रण

0
1706
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बडख़ल विधानसभा अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने 25 मार्च को ‘आप’ पार्टी की हिसार में होने वाली ‘हरियाणा बचाओ रैली’ के लिए लोगों को आमंत्रित किया। उन्होंने पीले चावल देकर लोगों को रैली के लिए आमंत्रित किया। भड़ाना ने कहा कि आम आदमी पार्टी की हिसार में होने वाली ‘हरियाणा बचाओ रैली’ को पार्टी संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सम्बोधित करेंगे। इस रैली में फरीदाबाद से हजारों कार्यकर्ता भाग लेने पहुंचेंगे और यात्रा को लेकर प्रदेश के लोगों में भारी जोश है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चारों तरफ आम आदमी पार्टी की लहर है, दिल्ली के बाद अब हरियाणा विजय की बारी है। इस रैली को प्रदेश में बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। प्रदेश की सभी 9० सीटों पर ‘आप’ पार्टी विजय दर्ज करेगी और विरोधियों के हौसले पस्त कर देगी। भड़ाना ने कहा कि आज अगर प्रदेश में कोई विपक्षी पार्टी है, तो वह केवल ‘आप’ है। इनेलो एवं कांग्रेस कहीं भी नजर नहीं आ रही है। जनता की समस्याओं और सरकार की मनमानी के खिलाफ केवल आम आदमी पार्टी ही लड़ाई लड़ रही है और अब भाजपा के अत्याचार से जनता ऊब चुकी है और उससे छुटकारा चाहती है। इस रैली में उन्होंने लोगों से भारी से भारी संख्या में पहुंचने की अपील की। धर्मबीर भड़ाना ने गांव पाली में जाकर जगत भड़ाना, अशोक त्यागी, मलखान भड़ाना, रवि मौजी, के वी भड़ाना, राजू पांचाल, अमित ठाकुर, बली पाली, विक्रम पाली, श्यामबीर, विकल नागर, वेदपाल, अजीपाल ठेकेदार, सहज भड़ाना, रघवर भड़ाना, योगेश, कर्मबीर चामुण्डा आदि को ‘हरियाणा बचाओ रैली’ के लिए आमंत्रण दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here