धर्मबीर भड़ाना ने किया पार्टी की नीतियों का प्रचार

0
1027
Spread the love
Spread the love
Faridabad News : बडख़ल विधानसभा क्षेत्र के रोज गार्डन में सोमवार को ‘आप’ नेता धर्मबीर भड़ाना ने हरियाणा जोड़ो अभियान की शुरूआत करते हुए लोगों को पार्टी की नीतियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में आम आदमी पार्टी हरियाणा में पूरे जोर-शोर से लड़ेगी और सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है, हरियाणा में बदलाव का। भाजपा की नीतियों एवं कुशासन से जनता दुखी हो चुकी है। भाजपा हर मोर्चे पर पूरी तरह फेल हो चुकी है, आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है, मगर कोई सुनने को राजी नहीं है। आज हरियाणा के हालात इतने बदहाल हो चुके हैं कि न तो लोगों के लिए पीने का पानी है, सड़कों पर गंदा पानी तो हर जगह मिल जाएगा। भाजपा के स्वच्छ हरियाणा-स्वच्छ भारत अभियान की पूरी तरह हवा निकल चुकी है, समस्त बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री की आंखों पर पट्टी बांधकर रोड शो करा दिया जाता है, मगर इन सबसे प्रदेश की जनता का भला होने वाला नहीं है। भड़ाना ने कहा कि बडख़ल की विधायिका एवं मुख्यमंत्री ने स्वयं बडख़ल झील को भरने का वादा किया था, मगर 4 साल बाद भी इस पर कोई कार्य नहीं किया गया है। आज शहर की जनता अपने आपको ठगा महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि अब आम आदमी पार्टी संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा से अपना बिगुल फूक दिया है और पार्टी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगा दी गई है। इस मौके पर संगठन मंत्री सुनील ग्रोवर ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अगर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार आती है, तो दिल्ली की तर्ज पर उच्चस्तर की शिक्षा एवं अस्पतालों में लोगों को ईलाज की सुविधा दी जाएगी। निजी स्कूलों एवं अस्पतालों की लूट बंद की जाएगी। बिजली के दाम कम करके आम जनता को राहत पहुंचाई जाएगी। कुलदीप चावला, समीपक चित्रा, नइम खान, मनोज बडख़ल, रवि कुमार, राजेन्द्र कुमार, एडवोकेट डी एस चावला, मानकचंद भाटिया, प्रताप भाटिया, रामस्वरूप भाटिया, किशनलाल, बालकराम कथूरिया, कन्हैया नागपाल, सुभाष, जगदीश अदलखा, स. प्रीतम सिंह, कन्हैया, नागपाल, भगवानदास आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here