भगवान लक्ष्मीनारायण के विवाहोत्सव में शामिल हुए भक्त

0
1947
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 09 May 2019 : श्री सिद्धदाता आश्रम में ब्रह्मोत्सव में भगवान नारायण एवं माता लक्ष्मी जी का विवाहोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर हजारों भक्त जुटे और भगवान के विवाह के साक्षी बने। पांच दिवसीय यह ब्रह्मोत्सव कार्यक्रम 11 मई को संपन्न होगा।

श्री सिद्धदाता आश्रम के अधिष्ठाता श्रीमद् जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज के सान्निध्य में आज भगवान लक्ष्मीनारायण का विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर पुजारी, भक्त खूब नाचे और भगवान की बारात में भागीदारी बने। स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने माता लक्ष्मी जी का कन्यादान किया। उन्होंने कहा कि आज के ही दिन भगवान का विवाह हुआ था जिसे हम हर वर्ष मनाते हैं। भगवान की कृपाओं को पाने के लिए भगवान की आरती, भजन, कीर्तन और उनके आयोजनों में शामिल होना चाहिए।

यहां भगवान के विवाह उत्सव में शामिल भक्तों में जोश देखते ही बनता था। स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने सभी को प्रसाद एवं आशीर्वाद प्रदान किया। दक्षिण भारत के संत रामानुजाचार्य स्वामी के नाम से प्रसिद्ध श्री संप्रदाय के प्रमुख क्षेत्र श्री सिद्धदाता आश्रम एवं श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में हर वर्ष होने वाले ब्रह्मोत्सव में देश विदेश से हजारों भक्त जुटते हैं। वहीं दक्षिण शैली में होने वाले पूजन को निहारना भी एक अनोखा अनुभव होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here