देव मानव सेवा ट्रस्ट/ राष्ट्रीय महिला जागृति मंच ने किया निःशुल्क देव पाठशाला का उदघाटन : अम्बिका शर्मा

0
3343
Spread the love
Spread the love
Faridabad News, 27 April 2019 : डबुआ कॉलोनी , सेक्टर 50 में देव मानव सेवा ट्रस्ट व राष्ट्रीय महिला जागृति मंच द्वारा संचालित *निःशुल्क देव पाठशाला* का उदघाटन किया गया। यह कार्यक्रम संगठन के हरियाणा प्रबंधक (देव पाठशाला) भाई अजीत तोमर व सेक्टर 50 स्कूल संचालिका बहन भावना मिश्रा जी द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रेल मंत्रालय भारत सरकार की सदस्य रिचा वशिष्ट जी व अतिविशिष्ट अतिथि दिव्यांगता सलाहकार बोर्ड की सदस्य बहन कुसुम महाजन जी, राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा जी और विशिष्ट अतिथि अखिल भारत हिन्दू महासभा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष व देव मानव सेवा ट्रस्ट के  राष्ट्रीय महासचिव पंडित महेश पाण्डेय जी, राष्ट्रीय महिला जागृति मंच के ट्रस्टी एडवोकेट महेंद्र वशिष्ट जी, भगवान परशुराम सेवा ट्रस्ट के ट्रस्टी पंडित वेद वशिष्ट जी, पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी बहन प्रेमलता छिकारा जी उपस्थित रही। ट्रस्ट की टीम पहले से ही फरीदाबाद के बल्लभगढ़ शहर  में देव पाठशाला निःशुल्क की शाखा चला रही है जिसमे आसपास की झुग्गियों से बच्चे पढ़ने आते है। यह पाठशाला पिछले एक साल से चल रही है और बच्चे खुशी खुशी पढ़ने आते है। अम्बिका शर्मा ने कहा कि धीरे धीरे निःशुल्क देव पाठशाला का विस्तार हो रहा है और फरीदाबाद की अलग अलग जगहों पर शाखाएं खुल रही हैं। इसी विस्तार में आज डबुआ कॉलोनी के सेक्टर 50 में देव पाठशाला की नई शाखा का उदघाटन किया गया। अम्बिका शर्मा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि इतनी महँगाई के समय जहाँ अध्यापक मोटी मोटी तनख्वाह ओर ट्यूशन फीस लेते है वहीं हमारी पाठशाला में निशुल्क शिक्षा दी जाती है और समय समय पर इन बच्चों की जरूरत का सामान भी वितरित किया जाता है। हमे अपने जीवन मे थोड़े से लालच को त्याग कर इन जरूरत बच्चों के भविष्य के बारे में भी सोचना चाहिए। हमारे ट्रस्ट के एक ही उद्देश्य है नर सेवा नारायण सेवा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here