एक दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में डी.ए.वी शताब्दी कॉलेज ने जीते सर्वाधिक पुरस्कार

0
1041
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 08 April 2019 : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में स्थापित महर्षि बाल्मीकि चेयर के तत्वाधान में हिन्दी विभाग द्वारा एक दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में डी.ए.वी शताब्दी कॉलेज, फरीदाबाद के बच्चों ने सर्वाधिक पुरस्कार जीतकर कीर्तिमान हासिल किया।

इस प्रतियोगिता में वंशिका बतरा (वाणिज्य विभाग, तृतीय वर्ष) वाद विवाद विपक्ष में प्रथम पुरस्कार जीत हासिल की तो वही वाद विवाद पक्ष में पौलमी नन्दी (वाणिज्य विभाग, तृतीय वर्ष) द्वितीय पुरस्कार प्राप्त की, शूरति वर्मा (वाणिज्य विभाग तृतीय वर्ष) निबंध प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त की तो वही पोस्टर में सोनाली शर्मा (एम. ए. अंग्रेजी द्वितीय वर्ष) पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीतकर काॅलेज का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर काॅलेज प्राचार्य डाॅ. सतीश आहूजा ने सभी विजयी छात्रों को और टीम निर्देशक ममता कुमारी को हार्दिक बधाई दी। और हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ये काॅलेज के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि डी. ए. वी. के छात्र शिक्षा के साथ साथ सहायक गतिविधियों में भी बढ़ चढ़ कर भाग लेते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here