हरियाणा राज्यपाल द्वारा डीएवी शताब्दी कॉलेज सम्मानित

0
732
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 31 Aug 2019 : चंडीगढ़ स्थित राजभवन में युथ रेड क्रॉस के वार्षिक समारोह में डी ए वी शताब्दी कॉलेज के प्राचर्य डॉ सतीश आहूजा को कॉलेज में सामाजिक उत्थान के लिए हरियाणा के राज्यपाल व् युथ रेड क्रॉस सोसिएटी के प्रधान सत्यदेव नारायण आर्य द्वारा ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया| इस मौके पर कॉलेज रेड क्रॉस के कौंसिलर पंकज शर्मा को भी टॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया| पिछले सत्र 2017-18 में कॉलेज ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अलग अलग वर्गों में लोगो को जागरूक और सेवा दिया | इसमें प्रमुख रुप से ग्राम पावटा में दो दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर लगा कर सरकारी स्कुल के बच्चो व् ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच की गयी, पांच दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा व होम नर्सिंग शिविर लगा कर बच्चो को ट्रेनिंग दी गयी, एड्स जैसे गंभीर बीमारी के बारे अलग अलग जगहों पर लोगो को जागरूक किया गया, थैलीसीमिया पीड़ित बच्चो और अन्य जरुरतमंदो के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन, वोटर जागरूकता अभियान चला कर कर बड़ी संख्या में नए वोट बनवाये गए, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुद्दे पर कार्यशाला व सेमिनार का आयोजन, स्वच्छ भारत अभियान में जुड़ कर कॉलेज छात्रों के साथ मिल कर विभिन्न्न जगहों पर सफल आयोजन किया गया| इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य सतीश आहूजा को कॉलेज के लोगो ने बधाई दी और साथ ही कॉलेज के अलग अलग क्लब और सेल के इंचार्ज को भी प्राचार्य ने कॉलेज की उपलब्धि पर बधाई देते हुए आगे भी सामाजिक कार्यो में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here