जिला स्तरीय कानूनी साक्षरता प्रतियोगिताओं में डी.ए.वी शताब्दी काॅलेज को मिले सर्वाधिक पुरस्कार

0
1320
Spread the love
Spread the love
Faridabad News, 06 March 2019 : पंडित जवाहर लाल नेहरू सरकारी काॅलेज के द्वारा कानूनी साक्षरता सेल के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें क्विज, वाद विवाद, निबन्ध लेखन, प्रचार-वाक्य (स्लोग्न) लेखन, कविता-पाठ, चित्र-लेखन, वृत्तचित्र फिल्म, स्किट आदि कुल 10 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन सभी प्रतियोगिताओं में डी.ए.वी शताब्दी काॅलेज के छात्र छात्राओं ने बाजी मारी और अधिकतम पुरस्कार अपनी झोली में डाले। क्विज़, पी.पी.टी., डिबेट (विपक्ष), स्लोगन राइटिंग कविता पाठ, डाॅक्यूमैन्ट्री फिल्म, ऑन द स्पाॅट पेंटिग प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार एवं पी.पी.टी. में ही तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया, कुल मिलाकर इस अवसर पर काॅलेज के विद्यार्थियों का दबदबा रहा। इस शनदार उपलब्धि पर काॅलेज के प्राचार्य डा. सतीश आहूजा ने इमा के डीन प्रो. मुकेश बंसल, इंचार्ज डा. सुनीति आहूजा को शुभभकामनाएं  दी। प्रतिवर्ष होने वाली इन प्रतियोगिताओं में से ही चयनित एवं विजयी छात्रों को मंडल स्तरीय एवं तत्पश्चात  राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर प्राप्त होता है। काॅलेज प्राचार्य ने डाॅ. नीरज सिंह को टीम की तैयारी कराने हेतु एवं उनके सफल मार्गदर्शन हेतु बधाई देते हुए उन्हें अग्रिम प्रतियोगिताओं में भी विजयी होने की शुभभकामनाएं दी। डाॅ. आहूजा ने छात्रों की इस अद्भूत उपलब्धि को काॅलेज के लिए एक गौरवान्वित क्षण बताते हुए सभी विजेताओं को ढेर बधाई दी और उनके भावी प्रतिस्पर्धाओं के लिए मंगल कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here