क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 ने डकैती, लूट, हत्या, अपहरण के वांछित अपराधी को किया गिरफ्तार

0
793
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 03 Jan 2020 : पुलिस आयुक्त श्री केके राव के दिशा निर्देश पर कार्य करते हुए प्रभारी क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 व उनकी टीम ने डकैती लूट हत्या जैसे संगीन मामलों में संलिप्त 3 राज्यों बिहार बंगाल एवं झारखंड के वांछित अपराधी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

गिरफ्तार आरोपी
कृष्ण मंडल पुत्र ममरू मंडल निवासी साहिबगंज झारखंड।

प्रभारी क्राइम ब्रांच ने बताया कि आरोपी पिछले 9 वर्ष से हत्या लूट अपहरण डकैती जैसे संगीन मामलों में संलिप्त है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ झारखंड में हत्या लूट डकैती अपहरण के 12 मुकदमे दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि झारखंड पुलिस आरोपी को रांची के एम्स हॉस्पिटल में चिकित्सा के लिए लेकर जा रही थी। जो आरोपी रांची एम्स अस्पताल से पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर फरार हो गया था। फरार होने के बाद आरोपी ने अपना ठिकाना दिल्ली और फरीदाबाद बनाया हुआ था।

यहीं से ही अपराधी अपनी गैंग बना रहा था एवं अपनी विरोधी गैंग के खिलाफ भी यहीं से बैठा बैठा कार्यवाही कर रहा था।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि आरोपी को सेक्टर 64 बाईपास रोड से विशेष सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से अवैध हथियार भी बरामद हुआ है।

आरोपी की गिरफ्तारी बारे झारखंड पुलिस को सूचना दे दी गई है झारखंड पुलिस फरीदाबाद पहुंच चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here