बरोदा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत की ख़ुशी में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

0
835
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 10 Nov 2020 : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता योगेश कुमार ढींगड़ा ने कहा है कि बरोदा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत प्रदेश की जनता का वर्तमान भाजपा-जजपा सरकार के खिलाफ फतवा है।

श्री ढींगड़ा के अनुसार इस जीत ने यह साफ कर दिया है कि प्रदेश की जनता अब कांग्रेसियों के साथ हैं और वर्तमान सरकार जनता में अपना विश्वास खो चुकी है। उन्होंने इस जीत के लिए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा को बधाई देते हुए कहा कि जब से कुमारी सैलजा ने प्रदेश की कमान संभाली है लोगों का विश्वास कांग्रेस में बढ़ा है। इसका संकेत सबसे पहले हरियाणा की जनता ने हरियाणा विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को 31 सीटें जीता कर दिया और अब उपचुनाव में भी सत्ताधारी दल को हराकर कांग्रेस को जिताना हरियाणा की जनता कि इस बात पर मोहर है कि प्रदेश की जनता कुमारी सैलजा को अपना नेता मानती है।

श्री ढींगड़ा आज बड़ौदा में जीत के बाद अपने बी के चौक स्थित कार्यालय पर लोगों को मिठाई बांटने के बाद संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बरोदा उप चुनाव की जीत ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में एक उत्साह का संचार किया है और अब हर कांग्रेसी कार्यकर्ता को यह विश्वास हो चला है कि प्रदेश की जनता ने कुमारी सैलजा को कांग्रेस का मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय ले लिया है। उनके अनुसार बरोदा उपचुनाव में प्रचार के दौरान जब वह कुमारी सैलजा के साथ बड़ौदा क्षेत्र का दौरा कर रहे थे उस समय भी जिस प्रकार का उत्साह उन्होंने कुमारी सैलजा के लिए देखा था उसके बाद ही वही यह मान चुके थे कि अब प्रदेश की जनता ने प्रदेश की कमान कुमारी सैलजा को देने का मन बना लिया है।

श्री ढींगड़ा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि हमें केवल बरोदा उपचुनाव की जीत से चुप नहीं बैठना है बल्कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा के नेतृत्व में प्रदेश की इस जनविरोधी सरकार के खिलाफ जन जागरण अभियान लगातार जारी रखना है। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि पिछले एक साल से लगातार कांग्रेसी सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाए हुए हैं और उन्हें आंदोलनों का यह नतीजा है कि प्रदेश की जनता अब वर्तमान सरकार की जन विरोधी नीतियों से भलीभांति परिचित हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता जाग चुकी है तथा आने वाला समय कांग्रेस का होगा।

इस मौके पर नगर निगम के पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर पंडित मुकेश शर्मा, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर गौरव ढींगड़ा, कांग्रेसी नेता ज्ञानचंद आहूजा, वासुदेव सतीजा, हरेंद्र सब्बरवाल, विजय चौहान, रमेश मदान, दीपक भाटिया, राजेंद्र मदान, सुमित भाटिया, सोनू सलूजा, विवेक शर्मा, सुभाष कटारिया, संजय कटारिया, धर्मवीर मदान, रजत छाबड़ा, शंकर, विनय शर्मा, डॉक्टर अनिल चुग, मुकेश श्रीधर व जगदीश कुकरेजा उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here