कांग्रेस ओबीसी प्रदेशाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

0
1007
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 07 Feb 2019 : हरियाणा कांग्रेस ओबीसी सैल के प्रदेशाध्यक्ष ललित भड़ाना ने कहा है कि आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ओबीसी सैल द्वारा जनसंपर्क अभियान के माध्यम से घर-घर जाकर लोगों को जहां कांग्रेस पार्टी की जनहितैषी नीतियों से अवगत करवाया जाएगा वहीं देश प्रदेश की भाजपा सरकार की नाकामियों के बारे में भी जागरुक करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ओबीसी सैल प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाकर ओबीसी समुदाय के लोगों को एकजुट करके कांग्रेस के समर्थन में लाने का भरसक प्रयास करेगा। भड़ाना गुरुवार को बल्लभगढ़ के आदर्श नगर में आयोजित स्वागत समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। भड़ाना ने कहा कि पदयात्रा की शुरुआत एनआईटी क्षेत्र से की जाएगी। 10 फरवरी को निकाली जाने वाली यह पदयात्रा एक दिन में क्षेत्र की कालोनियों में जाएंगी, जबकि दूसरे दिन क्षेत्र के गांवों में जाएगी। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का हर वर्ग भाजपा की ज्यादतियों से परेशान है और कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में ऐसी लहर बनेगी, जो भाजपा को सत्ता से बाहर करके ही रुकेगी। उन्होंने कहा कि ओबीसी सैल के सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारियां इस पदयात्रा को लेकर लगा दी गई है और युवाओं में उत्साह भी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह भाजपा सरकार के खिलाफ शुरु हो रहे इस जनांदोलन में अपनी भागेदारी निभाकर प्रदेश को भाजपामुक्त बनाएं। इस मौके पर ललित भड़ाना का अनेकों कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर सुनील प्रजापति, विपिन यादव, गेंदाराम, बालकुमार, अश्वनी, भीम सिंह, बीर सिंह, दिनेश, राजाबाला मूर्ति देवी, सावित्री सिसौदिया, सरोज सुरेखा, भागरथी आदि अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here