कांग्रेस नेता लखन कुमार सिंगला ने कई इलाकों में अपनों के बीच मनाई ईद

0
1529
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 05 June 2019 : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य लखन कुमार सिंगला ने ईद के पर्व पर अनेक इलाकों में जाकर ईद का मुकद्दस पैगाम लोगों को दिया। उन्होंने कहा कि ऊपरवाले ने हमें प्रेम का इजहार करने के लिए भेजा है। जिसकी याद दिलाने के लिए त्यौहार किए जाते हैं।

श्री सिंगला ने फरीदाबाद विधानसभा के क्षेत्रों इन्द्रा नगर, ऐसी नगर, संत नगर, बाबा नगर, शिव कॉलोनी, सेक्टर 19, किसान मजदूर कॉलोनी, पदम नगर, ओल्ड फरीदाबाद, भारत कॉलोनी आदि जगहों पर लोगों के बीच ईद मनाई। लखन कुमार सिंगला ने कहा कि ईद हमें अमन व भाईचारे के साथ रहने का पैगाम देती है। इसीलिए पर्वों का व्यक्ति के जीवन में इतना महत्व होता है। हम सब भारतवासी हैं और हम सबको दुनिया को दिखा देना है कि अनेकता में एकता का सबसे बड़ा उदाहरण भारत ही है। जहां पर अनेक मजहबों, जातियों, बोलियों और पहनावों के बावजूद हम कैसे प्रेम से रहते हैं।

एचपीसीसी सदस्य लखन कुमार सिंगला ने कहा कि रमजान का महीना हमें हमारे जीवन में इज्जत, मान सम्मान और धर्म के साथ जीना सिखाता है। इस महीने रोजा रखने वाले अपने ईमान को मजबूती देते हैं। उन्होंने सभी रोजा रखने वालों को भी उनकी दुआओं के फलने की प्रार्थना की।

उनके साथ खुशबू खान, युनूस खान, बल्लू, उसमान ठेकेदार, हाजी शरीफ, हाजी इरफान, हाजी वकील, सुहैल अहमद, खुर्शीद आलम, जावेद पाशा, जावेद अली, यासमीन खान, संदीप वर्मा, रणबीर नागर, बंटी ठाकुर आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here