मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूर्व विदेश मंत्री दिवंगत सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

0
1493
Spread the love
Spread the love

New Delhi News, 07 Aug 2019 : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूर्व विदेश मंत्री दिवंगत श्रीमती सुषमा स्वराज को हरियाणा की बेटी बताते हुए कहा कि वे एक अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नेत्री थी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में पूर्व विदेश मंत्री दिवंगत श्रीमती सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रदाँजलि दी। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में हरियाणा भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वे हम सभी को अचानक छोडकर चली गई, यह क्षण हम सभी के लिए दुःख का क्षण है। उनका हरियाणा से विशेष स्नेह था,उनके जाने से हम सभी को बहुत क्षति हुई है। समय-समय पर हम हरियाणा के संदर्भ में उनसे चर्चा करते थे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका व्यक्तित्व अत्यंत संवेदनशील था। विदेश मंत्री के रूप में वे अप्रवासी भारतीयों की प्रत्येक समस्या का अंतराष्ट्रीय स्तर पर समाधान करवाती थी। वे अत्यंत ही योग्य नेत्री थी और सदैव जनता की सेवा में लगी रहती थी। श्री मनोहर लाल ने प्रार्थना की कि प्रभु दिवंगत श्रीमती सुषमा स्वराज को अपने चरणों में स्थान दें।

हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री रामबिलास शर्मा व हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में पूर्व विदेश मंत्री दिवंगत श्रीमती सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। हरियाणा भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु कहा कि श्री सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन से समाज व राजनीति में हुए शून्य को भर पाना कठिन है। उन्होंने अपने कार्य क्षेत्र में श्रेष्ठ आदर्श स्थापित किए हैं। हमें समय-समय पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है।

हरियाणा के कृषि मंत्री श्री ओमप्रकाश धनखड, हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार व विधायक श्री सुभाष बराला ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में पूर्व विदेश मंत्री दिवंगत श्रीमती सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here