मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने डीएवी शताब्दी कॉलेज के छात्र छात्राओं को किया सम्मानित

0
733
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 13 Aug 2019 : सोनीपत स्थित दिन बंधू छोटू राम साइंस और टेक्नोलॉजी विश्वविद्यालय में राज्य स्तरीय क़ानूनी साक्षरता पुरष्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया | इस समारोह प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने डीएवी शताब्दी कॉलेज के विजेता छात्र-छात्राओं को नगद पुरष्कार के रूप में 64,000- की राशि एवं प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया| पुरष्कार विजेताओं में सोनल शर्मा को ऑन द स्पॉट पेंटिंग में प्रथम, प्रजव्वल अग्गरवाल को डिबेट में द्वितीय रहे| स्किट टीम मुस्कान, कुंकुम, युगल अक्षय और साक्षी ने भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया|

कॉलेज प्राचार्य डॉ सतीश आहूजा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को धनयवाद देते हुए कल्चरल एक्टिविटी के इंचार्ज मुकेश बंसल और डॉ सुनीति आहूजा और विजेताओं और को बधाई देते हुए आगे भी बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाय दी | कॉलेज प्राचार्य डॉ सतीश आहूजा ने बताया की कॉलेज कल्चरल एक्टिविटी की टीम ने मुकेश बंसल और डॉ सुनीति आहूजा के नेतृत्व में युथ फेस्टिवल में लगातार ११ वी बार चैंपियन रहा है साथ ही राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर कॉलेज और फरीदाबाद का मान सम्मान बढ़ा रहे है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here