मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की महेन्द्रगढ़ में आईएमटी स्थापित करने की घोषणा

0
3137
Spread the love
Spread the love

Mahendragarh News : महेंद्रगढ़ की सब्जी मंडी में आयोजित विशाल धन्यवाद रैली को संबोधित करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने महेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव खुडाना में आईएमटी स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा की मांग पर महेन्द्रगढ़ में विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 250 करोड़ रूपये की योजनाओं की मंजूरी प्रदान की। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक जिलो में विकास कार्य करवा रही है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के पास आलोचना करने के सिवाय और कुछ नहीं है। एसवाईएल के नाम पर राजनीति चमकाने का काम किया जा रहा है। इसी प्रकार कांग्रेस किसानों के नाम पर घडिय़ाली आंसु बहा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वास्तव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही किसान हितैषी हैं जिनका ध्यान किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुणी करने की दिशा में गत दिनों फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्यों में की गई अप्रत्याशित वृद्धि वास्तव में ही प्रधानमंत्री की किसानों के कल्याण व कृषि क्षेत्र के विकास के प्रति गंंभीरता का परिचायक है। मुख्यमंत्री ने रैली स्थल से ही मालड़ाबांस गांव में बने 33 केवी बिजली सब स्टेशन, कुराहावटा वाया पालड़ी पनिहार सडक़ मार्ग और मंडी व्यापारियों द्वारा बनाई गई प्याऊ का उद्घाटन किया। मुख्यमत्री ने महाराणा प्रताप भवन की आधारशिला भी रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा किसानों को पर्याप्त सिंचाई जल उपलब्ध करवाने के लिए विभिन्न स्तरो पर कार्य किया गया है। नहरों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने के परिणाम स्वरूप हरियाणा प्रदेश में गत 30 वर्षों के दौरान लगभग 300 टेलो पर पहली बार नहरी पानी उपलब्ध हो पाया है। लघु सिंचाई परियोजनाओं को भी विस्तार दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे जातिगत राजनीति से ऊपर उठकर जनहितैषी कार्य कर रहें हैं। हरियाणा में योग्यता के आधार पर सरकारी रोजगारों के लिए युवाओं का चयन किया गया है। भ्रष्टाचार को पूर्ण रूप से समाप्त करने की दिशा में हरियाणा सरकार का निरंतर प्रयास जारी रहेगा। समाज में आर्थिक व सामाजिक रूप से कमजोर वर्गो का उत्थान व कल्याण उनकी सरकार की अहम प्राथमिकता है। समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने की दिशा में हरियाणा सरकार अंत्योदय की भावना से काम कर रही है।

इस मौके पर रैली के आयोजक एवं शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि फसलों के न्यूतम मूल्यों में की गई वृद्धि से इस क्षेत्र के किसानों को भारी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि बाजरे का समर्थन मूल्या 1950 रूपये प्रति किंवटल निर्धारित किया गया है जो यहां के किसानों को मालामाल कर देगा। शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि बाजरे का एक-एक दाना खरीदा जायेगा। उन्होंने कहा कि महेन्द्रगढ़ की सब्जी मण्डी में उमड़ा जनसैलाब सरकार की जनहितैषी योजनाओं से खुश हैं। उन्होंने कहा महेन्द्रगढ़ में पहली बार बेरोजगार युवाओं को 1966 के बाद सबसे अधिक रोजगार मिला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व के सबसे लोक प्रिय प्रधानमंत्री हैं । उनके नेतृत्व में देश व प्रदेश उन्नती और विकास की ओर अग्रसर हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री का खुडाना में आईएमटी की घोषणा व क्षेत्र के विकास के लिए 250 करोड़ रूपये की घोषणा साथ महेन्द्रगढ़ में महिला हाई सैकेण्डरी स्कूल को पुराने गर्ल कॉलेज में स्थापित करने की घोषणा पर धन्यवाद करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में विकास के नये आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने रैली में भारी संख्या में लोगों के शामिल होने पर क्षेत्रवासियों का आभार जताया।

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि हम किसानों की आय दोगुणा करने की ओर अग्रसर हो रहे हैं। भााजपा ने किसानों से उनकी फसलों की दो गुना आय बढ़ाने का जो वायदा किया था उसे पूरा किया जायेगा। सासंद धर्मवीर सिंह ने हाल ही में बढ़ाए गए फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्यों का जिक्र करते हुए कहा कि एक लंबे समय के उपरांत किसानों को आशा हुई है और कृषि क्षेत्र में आर्थिक समृद्धि का रास्ता प्रशस्त हुआ है।

धन्यवाद रैली को विधान सभा उपाध्यक्ष श्रीमती संतोष यादव, विधायक डॉ अभय सिंह यादव, विधायक ओमप्रकाश यादव, विधायकविक्रम सिंह यादव, विधायक पवन सैनी, विधायक नरेश कौशिक, विधायक घनश्याम सर्राफ, विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास व हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की चेयरमैन श्रीमती सुनीता दुगगल ने भी संबोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here