मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा कार्यक्रम में जनसभा नहीं जन सैलाब होगा : राजन मुथरेजा

0
983
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 27 Aug 2019 : फरीदाबाद के जाने माने समाज सेवी व भाजपा कार्यकर्ता राजन मुथरेजा ने मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बतायाकि कल मुख़्यमंत्री मनोहर लाल फरीदाबाद की सभी विधानसभाओं का भ्रमण करेंगे और उनके स्वागत के लिए पूरे फरीदाबाद में जगह जगह भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने कहाकि वह नगर निगम सभागार के बाहर भाजपा के कार्यकर्ताओं, सभी बिरादरी के लोगों व आम जनता के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत करगे तथा मुख्यमंत्री यहाँ पर उपस्तिथ जन सभा को सम्बोधित भी करेंगे। उनका कहना है कि फरीदाबाद की जनता को मुख्यमंत्री से आपार प्रेम है और यहाँ जन सभा नहीं बल्कि लोगों का जन सैलाब होगा। उन्होंने बुजुर्गो, माताओं व बहनों से भी अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्तिथ हो और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा को कामयाब कर उनको अपना आशीर्वाद प्रदान करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here