कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा पहुंचे सिद्धदाता आश्रम, लिया आशीर्वाद

0
1686
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 05 Dec 2019 : प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं बल्लभगढ़ से विधायक मूलचंद शर्मा ने श्री सिद्धदाता आश्रम में माथा टेका। उन्होंने आश्रम के अधिपति जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि उन्हें आश्रम आकर सेवा के लिए असीम ऊर्जा प्राप्त होती है।

मंत्री बनने के बाद पहली बार श्री सिद्धदाता आश्रम पहुंचे मूलचंद शर्मा ने दिव्यधाम में पूजन भी किया। उन्होंने कहा कि वह यहां आते रहते हैं और प्रार्थना करने व यहां गुरुजी के सान्निध्य में बैठकर उन्हें बड़ा अच्छा महसूस होता है। उन्होंने कहा कि यह फरीदाबाद क्षेत्र का सौभाग्य है कि यहां पर श्री सिद्धदाता आश्रम एवं श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम जैसा असीम ऊर्जा प्रदान करने वाला आध्यात्मिक केंद्र है। जिससे देश दुनिया के लोग आलोकित हो रहे हैं। श्री शर्मा ने कहा कि वह हमेशा से यहां आते रहे हैं और यहां आकर बड़ा सुकून प्राप्त होता है। उन्होंने आश्रम के अधिष्ठाता श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया और देश समाज के अनेक मुद्दों पर राय भी ली।

श्री गुरु महाराज ने मंत्री मूलचंद शर्मा को जनसेवा के लिए हर कोशिश करने का आशीर्वाद दिया। वहीं सामाजिक जीवन में सुचिता भी बनाए रखने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि पंडितजी पहले से यहां आते रहे हैं। अब जबकि वह प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बने हैं तो फरीदाबाद समेत पूरे प्रदेश को उनसे अधिक उम्मीदें बंधी हैं। जिन्हें वह निश्चित तौर पर पूरा करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here