ब्रह्माकुमारी बहनों ने स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी को बांधा रक्षासूत्र

0
2033
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : आध्यात्मिक संस्था ब्रह्माकुमारीज से बीके मधु व अन्य बहनें आज श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम पहुंची और अधिपति श्रीमद जगदगुरु स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज को रक्षासूत्र बांधा। स्वामीजी ने भी उन्हें उपहार व प्रसाद प्रदान कर विदा किया।

बीके मधु बहन ने श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज की कलाई पर रक्षासूत्र बांधने के बाद कहा कि आज बेशक रक्षासूत्र को केवल भाई बहन के साथ जोडक़र देखा जा रहा है लेकिन इसके अर्थ बड़े व्यापक हैं। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था में रक्षा सूत्र को इंद्रिय संयम के साथ भी जोडक़र देखा जाता है। रक्षा सूत्र का अर्थ हमें हमारे सभी संबंधों और परमात्मा के साथ हमारे शाश्वत संबंध को भी बचाने का प्रण लेना चाहिए।

यहां श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने सभी बीके बहनों को रिटर्न गिफ्ट और प्रसाद प्रदान किया। उन्होंने सभी के जीवन में सुख एवं शांति के लिए प्रार्थना की। स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी ने कहा कि वैदिक काल से ही विभिन्न प्रयोजनों के लिए रक्षा सूत्र माध्यम रहा है। उन्होंने सभी को यहां आते रहने के लिए भी कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here