श्री सिद्धदाता आश्रम की ओर से बीके अस्पताल में भर्ती मरीजों को दिए कंबल

0
1061
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम एवं श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम की ओर से आज जिला अस्पताल बादशाह खान में करीब 300 कंबलों को वितरण किया गया। इस मौके पर अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी एवं चिकित्सक भी मौजूद रहे।

श्री सिद्धदाता आश्रम के अधिपति अनंतश्री विभूषित इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा पीठाधीश्वर श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज के निर्देश पर सेवादारों ने बादशाह खान अस्पताल में भर्ती मरीजों को कंबल प्रदान किए। इसके अलावा सेवा में रत अन्य कर्मचारियों को भी कंबल प्रदान किए गए और बचे हुए कंबल अस्पताल प्रबंधन को ही जरूरतमंदों के लिए दे दिए गए। कंबल वितरण का कार्य पीएमओ डॉ सुखबीर सिंह ने करवाया। उनके साथ एसएमओ डा राजीव बातिश, आरएमओ डा विकास कुमार, वरिष्ठ हृदय रोग चिकित्सक डा विरेंद्र यादव सहित आश्रम की ओर से महासचिव डी सी तंवर, ज्ञानेंद्र शर्मा, धर्मसिंह व अन्य मौजूद रहे।

डा विरेंद्र यादव ने बताया कि श्री सिद्धदाता आश्रम की ओर से पहले भी बीके अस्पताल में चैरिटी के कार्य करवाए जाते रहे हैं। आश्रम के अधिष्ठाता स्वामी श्री पुरुषोत्ताचार्य जी महाराज की ओर से इस अस्पताल की भलाई के लिए कुछ न कुछ हमेशा ही करवाया जाता है। जिसका लाभ यहां आने वाले लाखों मरीजों एवं उनके तीमारदारों को प्राप्त होता रहा है। उन्होंने आश्रम द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरण करने पर धन्यवाद भी किया।

आश्रम के महासचिव डीसी तंवर ने बताया कि आश्रम के अंदर भी अनेक धार्मिक, सामाजिक एवं शैक्षणित गतिविधियां चलती हैं। वहीं आश्रम की ओर से देश भर में इस प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम भी किए जाते हैं। जिससे कि नर में ही नारायण स्वरूप मानने के विचार को मजबूती मिलती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here