भाजपा कार्यकर्ताओं ने बडख़ल में मनाया होली मिलन समारोह

0
1644
Spread the love
Spread the love
Faridabad News : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बडख़ल स्थित ग्रे फाल्कन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें सैंकड़ों की तादाद में कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर कार्यक्रम को रंगीन बनाया। इसमें मथुरा से आए कलाकारों ने होली के रसिया गाकर आए हुए लोगों को मंत्रमुगध कर दिया। इस होली मिलन समारोह में बडख़ल से आए मुसलमानों ने भी एक-दूसरे को गले लगाकर होली पर्व का आनंद उठाया। भाजपा ओबीसी मोर्चा के सह-मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार ने इस मौके पर आए हुए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं दी और एकता व मजबूती के साथ भाजपा को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि बडख़ल झील को भरकर जल्द ही बडख़ल की खोई हुई शोभा को लौटाया जाएगा। भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार गौड एवं रिटा. अधिकारी भारत सरकार टी एस विजय ने सभी को होली के पावन त्यौहार की शुभाकामनाएं दी और कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे एवं प्रेम का संदेश देता है। हमें आपसी भेदभाव भुलाकर इस दिन एक-दूसरे को गले लगाना चाहिए।  इस कार्यक्रम में पूरे विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने बढचढ कर हिस्सा लिया। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुज्जर के पंहुचने से समारोह की शोभा बढ गई। समारोह में दीप भाटिया, राजन मुथरेजा, संजय चेयरमैन गजेंद्र लाला, प्रवीन भाटी, राजकुमार गौड, प्रेमचंद गौड, सौमदत गौड, पं रघुनाथ शर्मा, डा. शत्रुघन सिह, किशोर शर्मा, हरजिंदर शर्मा, सुगन चंद नैन, धर्मेंद्र सौरोत, अफजल अंसारी, ब्रह्म शंकर, मोतीलाल शर्मा, राधेश्याम भाटिया, रिंकू, सन्नी और एन एच मंडल की पूरी टीम, मेवला मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश, ब्राह्मण सभा अध्यक्ष सुरेंद्र बबली, नवीन, महासचिव बी डी कौशिक, नारायण दत, महिला मंडल अध्यक्ष राजवती और उसकी टीम, सीमा भारद्वाज, हिंदू धर्म जागरण के राकेश वत्स, योगेंद्र, विनीत भारद्वाज, रामदास और बडखल विधानसभा के सैंकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुये। इस अवसर पर कृष्णपाल गुर्जर ने सभी कार्यकर्ताओं और देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन का श्रेय प्रमोद  पहलवान, राजकुमार गौड और उनकी पूरी टीम को जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here