भाजपा ने रोकी बल्लभगढ़ के विकास की राह : आनंद कौशिक

0
1957
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 17 Oct 2019 : बल्लबगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आनन्द कौशिक को लोगों ने भारी बहुमत से जिताकर हरियाणा विधानसभा मे भेजने का वायदा किया। कांग्रेस प्रत्याशी आनन्द कौशिक ने आज वीरवार को अपना सघन चुनाव प्रचार भगत सिंह कॉलोनी में मतदाताओं के घर घर जाकर किया और मतदाताओं से रूबरू हो कर कांग्रेस के पक्ष मे वोट देने को कहा। इस अवसर पर श्री कौशिक ने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास के नाम बल्लबगढ़ मे एक ईंट नही लगाई है, बल्लबगढ़ मे जो भी विकास कार्य कांग्रेस शासनकाल मे हुए हैं सिर्फ वो ही अब तक दिखाई दे रहे है, इसके अलावा भाजपा के शासन काल के दौरान कोई भी विकास कार्य नही हुए।

श्री कौशिक ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल मे फरीदाबाद के सभी विधानसभा क्षेत्रों मे विकास का पहिया तेजी से घूम रहा था। कांग्रेस के शासन काल के दौरान फरीदाबाद मे मैट्रो रेल, मेडिकल कॉलेज, सिक्स लेन बाईपास, आठ लेन हाईवे आदि विकास के आयाम स्थापित किये गये। लेकिन भाजपा ने पिछले चुनावों मे लोगों झूठे सपने दिखाकर सत्ता हथिया ली। सत्ता पर काबिज होने बाद भाजपा के नेताओं ने आम जनता का कोई ख्याल नही किया और सिर्फ अपना स्वयं का हित साधने मे जुट गये। बल्लबगढ़ के भाजपा विधायक को आम जनता के हितों से कुछ लेना देना नही है।

आज चुनाव प्रचार के दौरान चावला कॉलोनी, सुभाष नगर, ओल्ड प्रेस कॉलोनी, भगत सिंह कॉलोनी, सैक्टर-3, आर्यनगर, चावला कॉलोनी, मलेरना रोड, आजाद नगर, संजय कॉलोनी सैक्टर-25, भीमसेन कॉलोनी, बापू नगर, राजीव कॉलोनी आदि स्थानों पर डोर टू डोर और नुक्कड सभाएं करके समर्थन मांगा और वोट की अपील की। इस अवसर पर उनके साथ बलजीत कौशिक, वरिष्ट कांग्रेसी नेता मनोज अग्र्रवाल, अनिल शर्मा पूर्व पार्षद, सीमा जैन, अनिल तेवतिया, सुनील तेवतिया, रमेश कौशिक सरपंच, राजेन्द्र भामला, नेतराम मावी, कैलाश मास्टर, सुरेश, बेगराज, भोला पांडेय, विजय मान, आकाश, सुभाष शर्मा, राजू, सुनील ठाकुर, रोशन, श्री गणेश, सुमन, रतीराम आदि समर्थकों ने उनके लिए वोट मांगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here