विशेष संपर्क अभियान के तहत पदमश्री डॉक्टर एन के पांडे से मिले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं उद्योग मंत्री

0
1434
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने विशेष संपर्क अभियान के तहत शहर के नामचीन हस्तियों से मुलाकात की इस अभियान को पार्टी ने संपर्क फॉर समर्थन नाम दिया गया है। इसके तहत केंद्र सरकार के 4 सालों की उपलब्धि से नामचीन हस्तियों को अवगत कराया ज रहा है। इस कड़ी में रविवार को भाजपा के दोनों आला पदाधिकारियों ने एशियन हॉस्पिटल के सीएमडी पदमश्री डॉ. एन के पांडे, मानव रचना शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष डॉक्टर प्रशांत भल्ला से उनके निवास स्थान पर जाकर मुलाकात की।

सरकार की उपलब्धियों से प्रदेशाध्यक्ष एवं उद्योग मंत्री ने अवगत कराया। 2019 में केंद्र में बीजेपी के सरकार बनाने के लिए समर्थन मांगा। इस मौके पर भाजपा प्रदेश के कोषाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता प्रदेश महासचिव जोशी, प्रदेश प्रवक्ता राजीव जेटली, जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here