भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक हुई संपन्न

0
1395
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 09 Aug 2019 : भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष हरेंद्र भड़ाना की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमे ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मदन चौहान जी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मीटिंग के दौरान सर्वप्रथम जिलाध्रूख हरेंद्र भड़ाना,उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी सहित सभी जिला पदाधिकारियों ने मदन चौहान जी के मेयर बनने के बाद फरीदाबाद लोकसभा में प्रवास करने पर उन्हें शुभकामनाएं दी। इसी दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन चौहान व जिला अध्यक्ष हरेंद्र भड़ाना ने सभी विधानसभाओं में ओबीसी मोर्चा के होने वाले सम्मेलनों के लिए प्रभारी नियुक्त किये।

बैठक के दौरान सर्वप्रथम सभी ने 2 मिनट का मौन रखकर पार्टी की वरिष्ठ नेत्री व पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जी के निधन पर शोक प्रकट किया व उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

अपने वक्तव्य के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन चौहान जी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के अबकी बार 75 पार नारे पर जोर देते हुए सभी ओबीसी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को उसमे जुट जाने का संकल्प दिलाया।

व साथ कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी के धारा 370 हटाने पर देश भर में फैली एक खुशी की लहर है और हरियाणा में आने वाले चुनाव में जनता इन सभी देश हित से जुड़े मुद्दे पर पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनाएगी।

साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही ओबीसी वर्ग की हितेषी है जिसने इस वर्ग को संवैधानिक दर्जा दिया और उन्हें देश की हर व्यवस्था में भागीदारी सुनिश्चित की।

इसी कड़ी में अपना वक्तव्य देते हुए ओबीसी जिला अध्यक्ष हरेंद्र भड़ाना ने कहा कि देश ने आज जो राष्ट्रवादी लहर चल रही है उससे हर एक कार्यकर्ता गौरान्वित है और अबकी बार 75 पार के नारे को साकार करने के लिए जिला फरीदाबाद का एक एक ओबीसी कार्यकर्त्ता जी जान से जुटेगा।

बैठक में शामिल हुए ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने भी धारा 370 पर सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी और कार्यकर्ताओं को आने वाले चुनाव में हर मंडल स्तर व बूथ स्तर तक जीत के मंत्र दिये।
प्रदेश अध्यक्ष मदन चौहान जी,जिला अध्यक्ष हरेंद्र भड़ाना व के द्वारा विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति इस प्रकार है।

बडकल विधानसभा को स्वयं जिला अध्यक्ष हरेंद्र भड़ाना संभालेंगे।
एन आई टी विधानसभा से संतोष यादव
बल्लभगढ़ विधानसभा से रामेश्वर प्रजापति
फरीदाबाद विधानसभा से राकेश मौर्य
विधानसभा तिगांव से राजपाल धर्मराव
पृथला विधानसभा से मनीष टोंगर जी

हरेंद्र भड़ाना ने सभी कार्यकर्ताओ को देश व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों को हर समाज के प्रत्येक तबके व व्यक्ति तक ले जाने और उसे जोड़ने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी ने आगामी चुनावो की रणनीति व भाजपा के 75 सीट के लक्ष्य के लिए संकल्प लिया।

बैठक में मुख्य रूप से ओबीसी जिला प्रमुख हरेंद्र भड़ाना, उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी, महामंत्री मनोज बालियान, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रमोद पहलवान, राष्ट्रीय आईटी व सोशल मीडिया संयोजक संतोष यादव, प्रदेश सचिव रामेश्वर प्रजापति, उपाध्यक्ष, मनीष टोंगर, लक्ष्मण यादव, राजेश मीणा, जिला सचिव उदयपाल प्रजापति, हरीश खटाना, हन्नी कुमार, मीडिया प्रभारी विकास कश्यप, सोशल मीडिया प्रभारी अंकुर यादव, जिला प्रवक्ता हुकुम, जिला कोषाध्यक्ष सुनील पांचाल बघेल, कार्यालय प्रमुख नारायण वर्मा, उदयपाल, राजपाल गोला, धर्मराव, राजू, जगन्नाथ, नारायाण वर्मा, नवीश वर्मा व सभी मंडलो के पदाधिकारी व सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here