कविन्द्र चौधरी के नेतृत्व में भाजपा सदस्यता अभियान चलाया गया

0
697
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 15 July 2019 : भारतीय जनता पार्टी की नंगला मण्डल की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन मण्डल अध्यक्ष कविन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय पर आयोजित की गयी। इस मीटिंग में मुख्य रूप से पार्टी विस्तारक रमन कुमार आनंद, अभिषेक युवा मोर्चा ने उपस्थितजनों को सदस्यता अभियान के बारे में विस्तृत से जानकारी दी एवं विचार विमर्श किया। इस अवसर पर मीटिँग को सम्बोधित करते हुए मंडल महामंत्री झम्मन लाल, रोशन रावत, नंद किशोर, सुरेन्द्र भडाना, देविन्द्र, उपाध्यक्ष रिंकू डोगरा, अक्षय कुमार, मोहंममद जावने अली जिला उपाध्यक्ष आदि ने अपने अपने विचार रख कर सदस्यता अभियान को सफल बनाने का आश्वासन दिया और अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोडने का काम करेंगे।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष कविन्द्र चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है और इस परिवार में सभी का समान सम्मान और आदर किया जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत का फल मिलता है। उन्होंने कहा कि आज उसी का प्रतिफल है कि लोकसभा चुनावों में एक तरफा जीत और आगामी विधानसभा चुनावों में भी भाजपा पूर्ण बहुमत से विजयी होगी इसका हमे पूर्ण विश्वास है।

उन्होंने कहाकि इस सदस्यता अभियान के तहत हम लोगों के पास जायेंगे और उनको भाजपा की नीतियों व योजनाओं से अवगत करायेंगे साथ ही उन्हें योजनाओं का लाभ किस तरह से लिया जाता है इसकी भी जानकारी देंगे ताकि उन्हें पता चल सके कि भाजपा ने देश व प्रदेश की जनता के लिए कितनी हितकारी योजनाएं क्रियान्वित की है। उन्होंने कहाकि इसके साथ साथ हम लोगों से सदस्यता लेने के लिए भी अपील करेंगे और अधिक से अधिक लोगों को जोडेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here