भाजपा महिला मोर्चा ने धारा 370 हटने पर मनाई खुशी और बांटें लडडू

0
903
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 05 Aug 2019 : अनुच्छेद 370 और 35्र पर भाजपा की केन्द्र सरकार के ऐतिहासिक निर्णय पर आज बल्लभगढ़ की महावीर कालोनी में भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष आशा रानी में भाजपा कार्यकताओं संग खुशी मनाई और लडड् बांटे। इस मौके पर आशा रानी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के इस निर्णय से पूरा देश झूम रहा है। उन्होनें कहा कि आज का दिन भारत देश के संविधान का स्वर्णिम दिन है। सदियों सदियों तक आज के ऐतिहासिक निर्णय पर भाजपा की मोदी सरकार कि गिनती अभूतपूर्व सरकारों में की जायेगी। वास्तव में यह निर्णय भाजपा के संस्थापक श्यामाप्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करने का निर्णय है। यह निर्णय भारत माता के चरणों में समर्पित निर्णय है। आशा रानी ने कहा कि इस निर्णय पर अखंड भारत भूमि के प्रत्येक नागरिक को गर्व होना चाहिए। इस ऐतिहासिक निर्णय पर भाजपा की केन्द्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पूरा बहुत बहुत बधाई और आभार प्रकट करता है। इस मौके पर सरताज देवी, पिंकी चौधरी, चांदनी चौधरी, सुदेश, मिनाक्षी, काजल चौधरी, लक्ष्मी, तुलसी, प्रिया, प्रीति, सीमा, पूनम, मोनी, शम्भू सहित कई महिलाएं मौजूद थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here