भाजपा नेत्री प्रिंयका भारद्वाज समर्थकों सहित कांग्रेस में हुई शामिल

0
969
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : भाजपा महिला मोर्चा बड़खल विधानसभा की अध्यक्ष प्रियंका भारद्वाज आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शमिल हो गईं। उन्हें दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक तंवर ने कांग्रेस का पटका पहनाकर उनका पार्टी में शामिल होने पर स्वागत करते हुए विश्वास दिलाया कि उन्हें कांग्रेस में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।

प्रिंयका भारद्वाज को कांग्रेस में शामिल कराने में प्रदेश सचिव सुमित गौड़ की अहम भूमिका रही। डा. अशोक तंवर ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता की रीढ़ होते हैं और कर्मठ कार्यकर्ताओं के बल पर ही पार्टी सत्ता तक पहुंचती है। जो पार्टी कार्यकर्ताओं की अनदेखी करती है, वह ज्यादा दिन सत्ता में नहीं रह सकती। उन्होंने कहा कि भाजपा ने झूठे जुमलों के दम पर सत्ता तो हासिल कर ली, परंतु सत्ता हासिल करने के बाद चार वर्षों में केवल महिलाओं का शोषण हुआ है, उनके साथ अत्याचार हुए हैं और उन्हें 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात करने वाले भाजपा ने सत्ता मेें आने के बाद इस पर कोई काम नहीं किया, जिसके चलते आज भाजपा में कार्यकर्ता घुटन महसूस करने लगे है।

प्रियंका भारद्वाज ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है, पार्टी ने चुनाव के दौरान जो वायदे किए थे, उन वायदों पर भाजपा खरा नहीं उतरी है। इस मौके पर वंदना सिंह महामंत्री, मंजू महामंत्री, लक्ष्मी वाइस उपाध्यक्ष, पूनम उपाध्यक्ष, लक्ष्मी सहगल कोषाध्यक्ष, नाजिम सैफी, कुलदीप अधाना, वैभव शर्मा, इरफान खान, अमित कक्कड़ सहित अनेक लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here