भाजपा किसान मोर्चा ने किया जिला कार्यकारिणी का विस्तार

0
896
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 08 June 2019 : भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुखबीर मलेरना ने शनिवार को कार्यकर्ताओं की बैठक ली और लोकसभा चुनावों में भाजपा की जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कार्यकर्तओं को सम्बोधित करते हृुए कहा कि जिस प्रकार से किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनावों में मेहनत की है और लोगों के बीच जाकर पार्टी की नीतियों एवं यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गुणगान किया है, उसे आगे भी कायम रखना है। आने वाले विधानसभा चुनावों में किसान मोर्चा का प्रदेश में अहम योगदान रहेगा, क्योंकि प्रदेश का अधिकतर वर्ग किसान है। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनते ही यह स्पष्ट भी कर दिया है कि भाजपा सरकार सर्वप्रथम देश के जवानों और किसानों के लिए काम करेगी। सर्वप्रथम उन्होंने किसान सम्मान योजना एवं किसानों को पैंशन देकर जो किसान वर्ग को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है, वह सराहनीय है। आज तक देश में राज करने वाली कांग्रेस सरकार या फिर अन्य राजनीतिक संगठन किसानों के नाम पर राजनीति तो करते रहे, मगर किसी भी सरकार ने किसानों को राहत प्रदान नहीं की। भाजपा सरकार ने जवानों के लिए वन रैंक-वन पैंशन योजना जो बरसों से मांग चली आ रही थी लागू की। किसानों को सुरक्षा प्रदान करते हुए मुआवजा राशि वितरित करने, किसान सम्मान निधि योजना, कृषि भावान्तर योजना लागू की। इस मौके पर सुखबीर मलेरना ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए दिनेश शर्मा को किसान मोर्चा महामंत्री नियुक्त किया। दिनेश शर्मा ने कहा कि जो जिम्मेदारी उनको मोर्चा द्वारा दी गई है, वह उस पर पूरी तरह खरा उतरेंगे और पार्टी के हित के लिए हमेशा काम करेंगे। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा एक मजबूत संगठन है और हम किसानों के बीच जाकर उनको पार्टी की नीतियों एवं किसान हित में चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराएंगे और यह सुनिश्चित करेेंगे कि उन योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंच सके। इस मौके पर जिला संयोजक तीरथ रावत, मीडिया प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, सीकरी मंडल अध्यक्ष जगविंदर चौधरी, जिला सचिव दिनेश शर्मा, रणवीर तेवतिया, विशाल शर्मा, कुलदीप तेवतिया आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here