कर्मचारियों के प्रति हिटलरशाही रवैया अपना रही है भाजपा सरकार : दीपेंद्र हुड्डा

0
1350
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 30 Oct 2018 : रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि भाजपा की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है। चुनाव से पूर्व कर्मचारी हितों की बड़ी-बड़ी बातें करने वाली भाजपा सरकार आज कर्मचारियों पर लाठियां और मुकदमें दर्ज करवाकर उन्हें उत्पीडि़त करने का काम कर रही है। प्रदेश में ऐसा कोई विभाग बाकि नहीं बचा, जिसके कर्मचारी आज सरकार के खिलाफ सडक़ों पर उतरकर संघर्ष करने को मजबूर हो रहे है। हुड्डा मंगलवार को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व अन्य कई संगठनों के आह्वान पर रोड़वेज कर्मचारियों के समर्थन बल्लभगढ़ में आयोजित धरने प्रदर्शन को समर्थन देने के उपरांत उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ मुख्य रुप से तिगंाव क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक ललित नागर, विधायक उदयभान, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर, अब्दुल गफ्फार कुरैशी, लखन सिंगला, तरुण तेवतिया, गुलशन बगगा, योगेश ढींगडा, जगन डागर, मुकेश शर्मा, योगेश ढींगडा उपस्थित थी। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार में जहां कर्मचारियों के हितों के लिए फैसले लिए जाते थे और कर्मचारियों की हर मांग को पूरा किया जाता था परंतु भाजपा सरकार पूरी तरह से कर्मचारी विरोधी सरकार है, जो कर्मचारियों का शोषण कर रही है और जब कर्मचारी अपने हितों के लिए संघर्ष करते है तो उन पर लाठीचार्ज जैसी तानाशाही कार्यवाही करती है, जिसकी कितनी भी निंदा की जाए उतनी कम है। दीपेंद्र हुड्डा ने कर्मचारियों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि भाजपा सरकार अब चंद दिनों की मेहमान है और प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी और उसके बाद कर्मचारियों की हर मांग को एक कलम से पूरा किया जाएगा। इस मौके पर विधायक ललित नागर ने भी कर्मचारियों की सभी मांगों को जायज करार देते हुए कहा कि भाजपा सरकार हिटलरशाही रवैया अख्तियार करके कर्मचारियों की आवजा को दबाने का काम कर रही है परंतु जिस सरकार में कर्मचारियों पर अत्याचार हुए है, वह सरकार ज्यादा दिन सत्ता में नहीं टिकी है और भाजपा का भी आने वाले दिनों में यही हाल होगा। हड़ताल के कारण कई विभागों का काम काज ठप्प रहा। नीतिगत निर्णय के तहत कर्मचारियों ने आवश्यक सेवाओं को बाधित नही किया। बल्लभगढ़ में विभिन्न विभागों के कर्मचारी सिटी पार्क में एकत्रित हुए और वहां से सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव सुभाष लांबा, जिला प्रधान अशोक कुमार, हकम के प्रधान महेंद्र सिंह,नपाकसंघ के जिला प्रधान नानक चंद खरालियां ,रोड़वेज के नेता कर्मचंद देसवाल, रविन्द्र नागर, राजसिंह व सैकुल खांन आदि नेतृत्व में शहर में जुलूस निकालकर बस स्टैंड पर पहुंचे।  वहां कर्मचारियों ने जोरदार तरीके से हल्ला बोल प्रर्दशन किया। कर्मचारियों ने दोबारा बस अड्डे पर धरना लगा दिया। कांग्रेस के रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने बस स्टैंड पर हड़ताली कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए हड़ताल का समर्थन किया और सरकार से हठधर्मिता छोड़ निजीकरण के निर्णय को रद्द कर हड़ताल को समाप्त करने की मांग की। हड़ताल का सबसे ज्यादा असर बिजली निगम में रहा है। हड़ताल के कारण बिजली निगम की सभी सब डिवीजन व शिकायत केन्द्र पुरी तरह बन्द रहे। बिजली की शिकायतों,गल्त बिलों को ठीक करने व बिलों का भुगतान नहीं हो सका। नगर निगम के तीनों जोन बन्द रहे। जिसके कारण काम काज बुरी तरह प्रभावित रहा। ईको ग्रीन के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल होने से धर धर से कुड़ा उठाने का काम भी नही हुआ।टूरिज्म के बडख़ल,सुरजकुंड, मैगपाई, अरावली गोल्फ कोर्स व नाहर सिंह महल पर्यटन स्थल पुरी तरह बंद रहे। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल होने से काम काज बुरी तरह प्रभावित रहा।जन स्वास्थ्य, सिंचाई,बीएंडआर, पशुपालन,वन,स्वास्थ्य, आईटीआई, पंचायत, महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा आदि अनेक विभागों के अधिकतर कर्मचारी हड़ताल पर रहे। आशा वर्कर, आंगनबाड़ी,मिड डे मील, ग्रामीण सफाई कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल रहे। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव सुभाष लांबा व मुख्य संगठनकर्ता वीरेंद्र सिंह, जिला प्रधान अशोक कुमार व सचिव युद्धवीर सिंह खत्री, नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह बालगुहेर ने हड़ताल की सफलता का दावा करते हुए कहा कि किसी भी सुरत में रोड़वेज में निजीकरण की नीतियों को लागू नही करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब सभी विभागों के कर्मचारी सरकार की दमनकारी एवं निजीकरण की नीतियों के खिलाफ निर्णायक आन्दोलन के लिए तैयार हैं। हड़ताली कर्मचारियों को कर्मचारी नेता सतपाल नरवत, शब्बीर अहमद, नानक चंद खरालियां, गुरचरण खाडियां, सोमपाल झंझोटियां, सुभाष देसवाल, टीका राम शर्मा, बीरेंद्र शर्मा, डिगम्बर डागर, खुर्शिद अहमद, बीरेंद्र बेनीवाल, नरेश कुमार, धर्मबीर वैष्णव, अतर सिंह केशवाल, गांधी सहरावत, राजबेल देसवाल, देवेन्द्री शर्मा, मालवती, हेमलता, सुधा, सीटू के जिला अध्यक्ष निरंतर पराशर, महासचिव लाल बाबू शर्मा आदि ने संबोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here