भाजपा सरकार ने अपने वायदे पूरे नहीं किए : विजय प्रताप

0
995
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : जनाक्रोश रैली को लेकर सिद्धदाता आश्रम के समक्ष स्थित पूर्व मंत्री चौ. महेन्द्र प्रताप सिंह के फार्म हाऊस पर कांग्रेसी एवं युवा कांग्रेसियों कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। कांग्रेसियों जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था कार्यकर्ताओं के जोश को देखकर भाजपा पार्टी की सरकार का जाना तय नजर आ रहा है। इस दौरान पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह, कांग्रेसी नेता विजय प्रताप सिंह एवं युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ प्रताप सिंह ने मोर्चा संभाला हुआ था। कांग्रेसी नेता विजय प्रताप सिंह ने रैली में जाने वाले सैंकडों वाहनो को नई दिल्ली रामलीला मैदान के लिए कांग्रेस पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना किया। इस दौरान कांग्रेसी नेता विजय प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार हर मुद्दे पर विफल हो चुकी है, लोगों का भाजपा सरकार से मोहभंग हो चुका है। बडख़ल विधानसभा में आयोजित मुख्यमंत्री के रोड़ शो फ्लाप साबित हुआ है मुख्यमंत्री रोड़ शो के दौरान बडख़ल विधानसभा क्षेत्र के 80 फीसदी इलाके में गए ही नहीं । ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री और स्थानीय भाजपा नेताओं को 80 प्रतिशत क्षेत्रवासियों की जरूरत ही नहीं है। उन्होंने कहा कि जुमलों की सरकार को लोग किनारा करने में लग गए हैं  क्योंकि मोदी और खटटर सरकार दोनों ने लोगों को निराश किया है और अपने वायदे पूरे नहीं किए । देश की जनता बदलाव के रूप में राहुल गांधी को देख रही है और इस रैली में शामिल होकर लोग राहुल गांधी को मजबूत कर उन्हें विश्वास दिलाएंगे कि 2019 में कांग्रेस पुन: सत्ता में वापिसी करेंगी। इस अवसर पर जिला युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ प्रताप सिंह, भूपेन्द्र नागर, सुशील सरपंच, मुस्ताक, पप्पू सरपंच, राजेश भड़ाना, साजिद, देवा, विजय पाल सरपंच, धमेन्द्र एवं जितेन्द्र प्रसाद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here