भागवत श्रवण मन को पवित्र करने का एक मात्र उपाय : पंडित गिर्राज शर्मा

0
790
Spread the love
Spread the love

Faridabd News, 26 Dec 2019 : श्रीमद्ध भागवत कथा ज्ञान का आयोजन सैक्टर 35 अशोका एन्कलेव में चल रहा है। ये कथा श्री श्री 108 महंत ईश्वर चन्द महाराज सुना रहे हैं। उनके कथा वाचन को लोग भक्ति भाव से श्रवण कर रहे हैं यहां पर लोग प्रभु की आराधना में डूबे दिखाई दिए।

कथा का आयोजन 25 से 1 जनवरी तक चलेगा कथा के आयोजनकर्ता गिर्राज शर्मा ने वीरवार को अपनी पत्नी लक्ष्मी शर्मा के साथ आरती पूजा में शमिल हुए और महंत ईश्वर चंद महाराज से आशीवार्द लिया। इस कथा में अशोका एन्कलेव सहित आस-पास के भक्त शमिल रहे।

गिर्राज शर्मा ने बताया कि भागवत कथा को सुनना बहुत ही पुण्य का काम है और इसे वही सुन पाते हैं जिसपर प्रभु की कृपा होती है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा साक्षात कल्पवृक्ष के समान है। इसके श्रवण मात्र से मनुष्य के पाप दूर होते हैं। जिस प्रकार सूर्य संपूर्ण सृष्टि में अंधकार का नाश कर प्रकाश का प्रादुर्भाव करता है। उसी प्रकार श्रीमद्भभागवत महापुराण मनुष्य के मन में व्याप्त अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश करता है। भागवत सप्ताह एक अनुष्ठान है। ईश्वर की अनुकंपा होने पर ही भागवत सत्संग का लाभ मिलता है। श्रीमद्भभागवत कथा कृष्ण भगवान की शब्दावली है। जिसमें सभी पुराण, चारों वेदों तथा छह शास्त्रों का संपूर्ण ज्ञान इस भागवत महापुराण में अंकित है। भागवत श्रवण मन को पवित्र करने का एक मात्र उपाय है। लाखों पुण्यों तथा सद्कर्म के बाद ही व्यक्ति के मन में भागवत कथा सुनने की इच्छा जागृत होती है। भागवत सुनने के लिए आकाश में देवता आकर स्थिर हो जाते हैं और भागवत श्रवण करते हैं क्योंकि यह सौभाग्य स्वर्गलोक में नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here