बल्लभगढ़ को बदहाली का नहीं, बदलाव का शहर बनाऊंगी : पराग शर्मा

0
971
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 29 July 2019 : बल्लभगढ़ मौसम के बदलते क्लेवर के साथ ही अब हरियाणा में भी चुनावी मौसम की फुहार देखने को मिलने लगी है। आने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियों के संभावित प्रत्याशी जनता के बीच अपनी अपनी पैंठ बनाने में लग गए हैं। इसी बीच कांग्रेस नेत्री पराग शर्मा का रविवार शाम को बल्लभगढ़ के आर्य नगर निवासियों ने स्वागत किया। इस दौरान पराग शर्मा ने कहा कि तीन महीने बाद बल्लभगढ़ में बदलाव के दिन आने वाले हैं। बल्लभगढ़ के लोगों के साथ बीजेपी सरकार ने छल किया है और अब इस सरकार को छलनी – छलनी करने का वक्त अब आ गया है। बीजेपी सरकार ने बल्लभगढ़ को गंदगी, बीमारी का गढ़ बना दिया है। क्षेत्र में न पीने को स्वच्छ पानी है, न चलने को सड़क है। लोग गंदगी के ढेरों के साथ जमीने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने बल्लभगढ़ के साथ सौतेला व्यवहार किया है। क्षेत्र में स्कूल व अस्पतालों की हालत खस्ता है और अपराध बढ़ते जा रहे हैं। दिन दहाड़े हो रहीं हत्याओं से लोग दहशत में हैं और महिलाएं घर से बाहर निकलने में डर रही हैं। पराग शर्मा ने कहा कि अगर क्षेत्र की जनता उन्हें विधायक के रुप में चुनेंगी, तो बल्लभगढ़ का एक – एक वोटर विधायक होगा। हम सब मिलकर बल्लभगढ़ को बदलाव का शहर बनाएंगे। मेरा सपना है कि प्रदेश में बल्लभगढ़ शहर विकास का प्रतिक बने। पराग शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ मेरी जन्मभूमि व कर्मभूमि दोनों है। यहां के जन-जन की सेवा, उनके संघर्षों में भागीदारी ही मेरा कर्तव्य है। मौके पर अपना स्नेह व सम्मान देने के लिए पराग शर्मज्ञ ने आर्य नगर निवासियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान ईश्वर चंद, योगेश अग्रवाल, तौशिफ, गौरव, रजत, योगेश आदिमौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here