आशा रानी को जिला उपाध्यक्ष के पद पर सुशोभित किया

0
1634
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 25 June 2019 : भारतीय जनता पार्टी अपने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का पूरा मान सम्मान करती है यह उदगार जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने महिला मोर्चा द्वारा सैक्टर 9 में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहे। इस मौके पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीना पाण्डे व अन्य पदाधिकारियों ने आशा रानी को जिला उपाध्यक्ष के पद पर सुशोभित किया। इस अवसर पर नवनियुक्त उपाध्यक्ष श्रीमती आशा रानी ने महिला मोर्चा एवं जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा का आभार जताया और कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गयी है उस जिम्मेवारी को वह पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा से निभाते हुए पार्टी को मजबूत बनाने का प्रयास करेंगी और पार्टी में अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ कर एक मजबूत संगठन को खड़ा करने का काम करेंगी। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं को जो सम्मान दिया है उससे महिलाएं आज अपने आपको प्रफुल्लित समझती है और वह भाजपा से जुडऩे के लिए लालायित है। उन्होंने एक बार पुन: भाजपा महिला मोर्चा व जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा का आभार जताया।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीना पाण्डे ने कहा कि आशा रानी एक मेहनती एवं ईमानदार कार्यकर्ता के रूप में काम कर रही है और अब समय आ गया है कि उन्हें जिम्मेवारी सौंपी जाये और उन्होंने महिला मोर्चा से विचार विमर्श कर उन्हें इस पद से सुशोभित किया ताकि वह और भी अच्छे तरीके से जिम्मेवारी को समझते हुए कार्य करे और हमें पूर्ण विश्वास है कि वह महिला मोर्चा को मजबूत बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोडेंगी।

इस अवसर अन्य महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने नवनियुक्त उपाध्यक्ष श्रीमती आशा रानी को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here