मोदी सपोर्टर संगठन स्वच्छ पर्यावरण संस्था का दिल्ली प्रदेश प्रचार मंत्री हनी महाजन को नियुक्त किया

0
1466
Spread the love
Spread the love

New Delhi News, 30 July 2020 : दिल्ली , जनकपुरी के हनी महाजन को दिल्ली प्रदेश प्रचार मंत्री की एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई हैं! हनी महाजन को मोदी सपोर्टर संगठन स्वच्छ पर्यावरण संस्था का दिल्ली प्रदेश प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया हैं ! इससे पहले हनी महाजन पेशे से एक सीनीयर पत्रकार भी हैं ! कार्यशैली व सर्वश्रेष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य को देखते हुए मोदी सपोर्टर संगठन स्वच्छ पर्यावरण संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद तंवर, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष संतराम राणा, नरेंद्र मोरेल, राजकुमार तंवर, अशोक गुप्ता, सतीश नागर, संत राम अछवान गुर्जर एवं दिल्ली प्रदेश के सभी सम्मानित पदाधिकारी ने उन्हें दिल्ली प्रदेश का प्रचार मंत्री नियुक्त किया जिसके लिए तय दिल से हनी महाजन ने सभी संगठन का शुक्रिया अदा किया और कहा कि संगठन ने जो मुझे जिम्मेदारी दी है मैं उसे अपनी मेहनत और ईमानदारी के साथ संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य करूंगा।

टीम मोदी सपोर्टर संगठन स्वच्छ पर्यावरण संस्था पूरे भारत में सक्रिय है, जैसे दूसरी पार्टियों में राष्ट्रीय कार्यकारिणी होती है उसी तरह टीम मोदी सपोर्टर में भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी हैं,भारत के आधे से ऊपर राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष, महिला अध्यक्ष , मंत्री एवं ज्यादा जिलों के अध्यक्ष नियुक्ति हो गए है, एवं जो राज्य बचे हैं वह मैं धीरे-धीरे नियुक्तियां हो रही हैं, पूरे भारत में टीम सक्रिय रुप से कार्य कर रही हैं, इस टीम का पार्टी बनाना उद्देश्य नहीं है, टीम मोदी सपोर्टर का सविधान भी बनाया गया है जो सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण नियमों में रहकर कार्य करते हैं !!

टीम का लक्ष्य

टीम संस्थापक राष्ट्रिय अध्यक्ष चौ. विनोद तंवर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की राष्ट्र-हित नूतियों का समर्थन एवं प्रचार करते हुए आमजन को अवगत एवं लाभान्वित करना संस्था का मुख्य कार्य हैं! अखंड भारत बनाना, शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक सेवा, कन्या भूर्ण हत्या रोकना, कुरीतियां, सामाजिक शोषण, पर्यावरण रक्षा, स्वच्छ भारत अभियान, सामाजिक जागरूकता अभियान,वृक्षारोपण कार्यक्रम, जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त भारत, जैविक खेती-प्रशिक्षण एवं प्रचार , स्वदेशी अपनाओ-देश बचाओ, आत्मनिर्भर भारत, आदि कार्यक्रमों का देशव्यापी प्रचार-प्रसार एवं क्रियान्वयन हेतु जन जागृति सभा, रैली, कार्यशाला आयोजन एवं सोशल मीडिया के माध्यम से जन चेतना का कार्य करना, गरीब बेसहारा लोगों की सहायता करना ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here