अनीता शर्मा ने किया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का जोरदार स्वागत

0
1815
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 03 Oct 2018 : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष निर्मल बैरागी का फरीदाबाद आगमन पर महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनीता शर्मा ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उनके साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य केवी परमार पारेख, उषा बाजपाई एवं प्रदेश उपाध्यक्ष महिन्द्रा चौहान मौजूद थी। श्रीमती बैरागी ने जिला कार्यकारिणी की बैठक ली और आगामी रणनीति एवं योजनाआें पर चर्चा की। इस अवसर पर निर्मल बैरागी ने महिला मोर्चा की सदस्यां को अवगत कराया कि जल्द ही भाजपा महिला मोर्चा द्वारा एक राष्ट्रीय मैराथन का आयोजन होने जा रहा है, जोकि मुंबई से चलकर दिल्ली तक आएगी। उन्हांने बताया कि इस मैराथन में अनेक सेलेब्रिटी, नेतागण एवं अनेक बड़ी हस्तियां शामिल हांगी और यह अपने आप में अद्भुत होगी। इस मौके पर भाजपा नेत्री अनीता शर्मा ने कहा कि श्रीमती बैरागी के कुशल नेतृत्व में आज प्रदेशभर में भाजपा की महिला मोर्चा की टीम मजबूती के साथ कार्य कर रही है। चाहे समाज हित की बात हो या पार्टी नेतृत्व द्वारा लगाई गई जिम्मेदारियां को महिला मोर्चा की टीम ने बखूबी निभाया है। उन्हांने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 15 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक चलाया गया स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत अभियान में भी प्रदेश की महिला टीम ने महत्पूर्ण भागीदारी निभाई है और पार्टी को मजबूत करने और अधिक से अधिक महिलाआें को पार्टी से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, महामंत्री सोहनपाल छोकर, जिलाध्यक्ष मीना पाण्डे, सुनीता बेदी, राजराणा, कुसुम महाजन, रेखा नैन, मनीषा सिंह, गीता शर्मा विशेष रुप से मौजूद थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here