69वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनन्द कौशिक ने झंडा फहराया।

0
1227
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : 69वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनन्द कौशिक के सैक्टर-9 स्थित कार्यालय के सामने वाले पार्क में पूर्व विधायक आनन्द कौशिक व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं गुडगांव कांग्रेस के प्रभारी बलजीत कौशिक ने झंडा फहराया। इस अवसर पर फरीदाबाद के वरिष्ट कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण विशेष रूप से मौजूद थे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक आनन्द कौशिक ने कहा कि 26 जनवरी, भारत के इतिहास मे एक एक स्वर्णिम दिन है। आज के दिन 1950 को बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर की अध्यक्षता में तैयार किये गये विश्व के सर्वश्रेष्ट संविधान को लागू किया गया था। आज के दिन स्वतंत्र भारत एक गणतंत्र देश के रूप में स्थापित हुआ था। गणतांत्रिक देश बनने की खुशी में हर वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप मे मनाया जाता है। यह दिन संविधान निर्माताओं के प्रति अपनी श्रद्धा, व्यक्त करने का, जिन्होने जात-पात, वर्ण-भेद जैसी संकीर्णओं को दर-किनार कर देशवासियों को उत्थान के समान अवसर प्रदान किये। इस दिन देश की रक्षा में अपना सर्वश्रेष्ट योगदान देने वाले जवानो को सेवा पदक एवं देश के लिए विशेष योगदान देने वाले नागरिको को सम्मानित किया जाता है।

श्री कौशिक ने कहा कि अनेकता में एकता ही हमारे राष्ट्र की विशेषता हैं और भारत का संविधान इसकी शक्ति है। गणतंत्र दिवस भारत की इसी एकता और शक्ति का प्रतीक हैं। देश की आजादी में योगदान देने वाले वीर सपूतों एवं स्वतंत्रता सेनानियो को भी आज के दिन सच्ची श्रद्धांजली देने की परंपरा भी हैं। देश को आजाद कराने के लिए किये गए स्वतंत्रता संग्राम में कांग्रेस का सबसे अधिक योगदान रहा हैं। कांग्रेस पार्टी ने देश के विकास में, राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक भाई-चारे को बनाये रखने सबसे अहम भूमिका निभाई हैं।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, गोल्डी बरेजा प्रधान सैक्टर-7ए हाऊंसिग बोर्ड, अजय बहल प्रधान सैक्टर-7, डा. सौरभ शर्मा, रोहताश शर्मा प्रधान सैक्टर-11ई, शिवकुमार शर्मा प्रधान सैक्टर-10, भगत जी प्रधान सैक्टर-7बी, रामकिशन शर्मा, के.सी. शर्मा जिलाध्यक्ष आरटीआई सैल, आर.एस. गौड एडवोकेट, लाडो देवी प्रधान इंदिरा कालोनी, एमएम नागपाल, सतबीर शर्मा, प्रताप शर्मा, युवा कांग्रेस महासचिव डा. गौतम पराग, योगेश तंवर, राव बलवीर सिंह, आर पी बतरा, जीवन सैनी, हरीसिंह सैनी,देवेन्द्र दीक्षित, राजपाल शर्मा, आर.डी. वर्मा, जगदीश पाराशर रिटायर्ड एस.ई., डी.सी. शर्मा, महावीर बाल्मिकी, सोनू प्रेम प्रधान, नरेन्द्र हंस, अशोक पाराशर, मेहरचंद पाराशर, कलुवा प्रधान, महेन्द्र यादव, के आर शर्मा, महावीर सिंह, अजय सक्सेना, सरदार इंद्रजीत सिंह, प्रवीण भटेजा, विनोद शर्मा सरपंच, गौरव वशिष्ट, ज्ञानवीर मलिक, महेश गुप्ता, बी बी गुप्ता, एच के त्यागी, गिरीश शर्मा, उदयभान, प्रीतम प्रधान इंदिरा नगर, रामकुमार पांचाल, राजेन्द्र गुर्जर, चंद्रपाल, विनोद, बालकिशन मलिक, चौधरी देवेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश सैनी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारीगण मौेजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here